Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

देवबंद से BJP ने की हर घर तिरंगा की शुरुआत

देवबंद में निकली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम क्षेत्र की तिरंगा यात्रा

By: Press Release

 

देवबंद से BJP ने की हर घर तिरंगा की शुरुआत

देवबंद में निकली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम क्षेत्र की तिरंगा यात्रा

 

 

देवबंद: आज देवबंद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी ज़ाकिर हुसैन व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष जावेद मलिक के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे "अमृत महोत्सव" हर घर तिरंगा अभियान मे भागीदारी निभाने को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी तैयारी शुरू कर दी है, आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा ने तीन करोड़ घरों पर झंडा लगाने का अभियान शुरू किया है, जिसमे एक करोड़ घरों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वयं एवं समाज के सहयोग से झंडा एवं ध्वज हेतु डंडा आदि लेकर घरों पर ध्वज लगवाने का कार्य करेंगे.

 

 

 इसी क्रम मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए देवबन्द मे तिरंगा यात्रा करने का फैसला किया जिसमे समाज के लोगों मे चेतना जगाकर अल्पसंख्यक समुदाय के ज्यादा से ज्यादा घरों पर तिरंगा लहराया जा सके, 7 अगस्त को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन जी ने व क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने देवबन्द से यात्रा का आगाज़ किया, जिसमे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इसके बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर उर्दू गेट पर तिरंगा यात्रा का समापन किया इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सहारनपुर जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कँवरबीर सिंह, उपाध्यक्ष सगीर प्रधान,  महामंत्री अहसान राव, सलाउद्दीन सैफी, एज़ाज़ मलिक, दाऊद गौड़, आरिफ हवारी, भाषा विभाग के सदस्य अनवर सैफी, मदरसा बोर्ड के सदस्य इमरान अहमद, शारिक जिया, कमल चुग, वकील अल्वी, फ़ख्रऊ मलिक, नईम मलिक, समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.