UP इलेक्शन: सपा पर बोले अनुराग
उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम पर अनुराग ठाकुर का नया बयान, कहा उत्तर प्रदेश में सपा की छवि खराब
उत्तर प्रदेश चुनाव में रुझान आने चालू हो गए है। और कुछ समय में शत परिणाम भी घोषित हो जायेगा। ऐसे में घोषणा से पहले ही जीत का जश्न मनाते दिखे भाजपा के कार्यकर्ता। वहीं सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया नया बयान। अनुराग का कहना है कि योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी का बहुत बड़ी संपत्ति है।
हर राज्य में भाजपा को बहुत बड़ा लाभ प्रधानमंत्री मोदी और योगी को मिला है। पूर्व और वर्तमान की तुलना करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014, 2019 और अब 2022 में इतिहास रचने का काम उत्तर प्रदेश की जनता ने किया है। हमारा मुकाबला था सपा, बसपा और कांग्रेस से लेकिन उनके आते ही उत्तर प्रदेश की जनता ने उनका सफाया कर दिखाया।
उन्होंने सपा की छवि पर बल देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की छवि खराब थी। सत्ता में रहते हुए उनके समय अनगिनत दंगे हुए, चोरिया होती थी, उनके समय भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता था परंतु योगी आदित्यनाथ के आते ही यह सारे काम बंद हुए। इतना ही नहीं वह आए जिसकी वजह से आम आदमी को घर घर तक राशन मिला और सारी सुविधाएं पहुंचाई गई।
उन्होंने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई और उन्होंने आते ही जन जन का विकास किया। जिसके कारण आज उत्तर प्रदेश नौवें नंबर से बढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। पूरे पांच वर्ष के बाद भी कोई योगी आदित्यनाथ पर आरोप नहीं लगा सकता।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस रुझान से साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश में काम करो, जनता की सेवा करो तो जनता खुद ही आशीर्वाद देती है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.