नई दिल्ली। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा प्रभारी दिलीप पाण्डेय ने कहा जैसा की आप सबको ज्ञात है की पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी दिल्ली में मतदाता सूची से काटे गए 30 लाख नामों का मुद्दा उठा रही है। भाजपा ने एक सोची समझी साजिश के तहत यह षड्यंत्र रचा है। इस षड्यंत्र में मुख्य रूप से तीन समुदायों को निशाना बनाया गया है। पूर्वांचल, मुस्लिम और बनिया समाज। सबसे ज्यादा पूर्वांचल समाज के वोट काटे गए हैं, दूसरे नम्बर पर मुस्लिम समाज के वोट काटे गए हैं और तीसरे नंबर पर बनिया समाज के वोट काटे गए हैं।
जैसा की हम कहते आ रहे है कि ये एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। इसे आसानी से समझा भी जा सकता है। पूर्वांचल समाज का वोट भाजपा ने इसलिए कटवाया है क्यूकी आप सभी जानते हैं की अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा के सांसद महोदय रमेश बिदूडी और उनके साथियों ने अपनी ही पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के जिला अध्यक्ष को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इसके बाद ये खबर पूरी दिल्ली और देश में आग की तरह फ़ैल गई। इस बात से पूरा पूर्वांचल समाज नाराज है। ये भाजपा ने पहली बार नहीं किया है, मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात और अब उसके बाद दिल्ली में भी भाजपा के लोगो ने पूर्वांचल के लोगो को पीटा। क्यूकी भाजपा पूरी तरह से समझ गई है कि पूर्वांचल का वोट उनके हाथों से खिसक गया है, इसीलिए भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ सांठ-गाँठ करके बड़ी संख्या में पूर्वांचल का वोट कटवा दिया, ताकि वो भाजपा के खिलाफ वोट न कर सकें।
शालीमार बाग में 21849 वोट कटे जिसमे 10645 वोट पूर्वांचलियों के काट दिए गए, बुराड़ी विधानसभा में 21104 वोट कटे जिसमे 14129 वोट पूर्वांचलियों के काट दिए गए, पटपड़गंज विधानसभा में 47117 वोट कटे जिसमे 16330 वोट पूर्वांचलियों के काट दिए गए, उत्तम नगर विधानसभा में 55304 वोट कटे जिसमे 28327 पूर्वांचलियों के काट दिए गए। एक प्रकार से भाजपा कहना चाह रही है किपूर्वांचल वालों, हम तुम्हे पीटेंगे भी और तुम्हारा वोट भी लेंगे, अगर तुम भाजपा को वोट नहीं दोगे, तो तुम्हारा वोट देने का अधिकार ही छीन लेंगे।
"मुस्लिम समाज जो एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ़ वोट करता आ रहा है, उनके भी वोट डिलीट करवा दिए।
— AAP (@AamAadmiParty) December 7, 2018
एक प्रकार से पूर्वांचली और बनिया समाज भाजपा के लिए नए प्रकार के मुस्लिम हैं, जिनका नाम वोटर लिस्ट से कटवा दिए गए हैं" : @dilipkpandey pic.twitter.com/n8nBFDmrpF
ज्वाला गुट्टा जो की देश की जानी-मानी बेडमिन्टन खिलाडी हैं, बड़े बड़े सम्मान पदक जिनको मिले हैं, जब वो वोट डालने गई तो पता चला की वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। उन तक का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया, तो आप सोच सकते हैं की आम आदमी के साथ भाजपा ने क्या किया होगा। चुनाव आयोग जो अपने आप को निष्पक्ष बताता है, आज छत्तीसगढ़ में EVM मशीनों के साथ 2 संदिग्ध लोग लैपटॉप के साथ पकडे गए, और पूछताछ करने पर पता चल की वो रिलायंस जिओ के कर्मचारी हैं। अब सवाल ये उठता है की जो EVM मशीनें इतनी कड़ी निगरानी में रखी जाती हैं, बिना सरकारी मदद के रिलायंस के ये दोनों व्यक्ति वहां पहुँच ही नहीं सकते, तो इनकी मदद किसने की? देश की जनसँख्या का एक बहुत बड़ा भाग आज भाजपा से सवाल कर रहा है कि इस देश में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया नाम की कोई चीज़ बची है।
प्रेस वार्ता में मौजूद बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने बताया की बुराड़ी में कुल वोट लगभग 2 लाख 45 हज़ार हैं जिसमे से 21104 वोट कट दिए गए। काटे गए वोटो में से 14129 वोट पूर्वांचलियों के हैं। बुराड़ी की एक कालोनी प्रधान एन्क्लेव जो की आम आदमी पार्टी का गढ़ कहा जाता है, वहां से लगभग 2200 लोगो के वोट कट दिए गए। संजीव झा ने कहा भाजपा जितना षड्यंत्र करना चाहती है कर ले, भाजपा ने जितने भी वोट काटे हैं, मैं उनके वोट वापस से बनवा कर रहूँगा।
प्रेस वार्ता में मौजूद शालीमार बाग की विधायक बन्दना कुमारी ने बताया कि दिल्ली के सभी विधानसभाओ की तरह ही शालीमार बाग से भी बहुत सारे वोट असंवेधानिक तरीके से काट दिए गए हैं। शालीमार बाग में कुल 21849 वोट कटे जिसमे 10645 वोट पूर्वांचलियों के काट दिए गए। भाजपा कभी EVM में सैटिंग करके तो कभी कुछ दुसरे हथकंडे अपना कर चुनाव जितने के प्रयास करती है। उन्होंने कहा की मेरी विधानसभा के बहुत से बनिया समाज के लोग मुझसे आकर मिले हैं, उन्होंने बताया की पूरा बनिया समाज भाजपा से बुरी तरह से परेशान हैं। उन्होंने मुझे वहां के व्यापारी वर्ग के साथ मीटिंग करने के लिए निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा है की इस बार बनिया समाज पूरी तरह से आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करगा। भाजपा को जो भी करना है कर ले, लेकिन इस बार 2019 में पूर्वांचल, बनिया और मुस्लिम समाज मिलकर भाजपा को मज़ा चखाएंगे, और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएँगे।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.