कांग्रेस उत्तर प्रदेश की जनता को उचित ढंग से समझने में विफल रही : डी के शिवकुमार
कुल पांच राज्यों में चुनाव हुए। इन पांचों राज्यों में से कांग्रेस एक भी राज्य में चुनाव नहीं जीत पाई। कांग्रेस को इस बार हार का सामना करना पड़ा। इस उपलक्ष में कांग्रेस का बचाव करते हुए डीके शिवकुमार कहते हैं कि कांग्रेस, गांधी परिवार के बिना एकजुट नहीं हो सकती है।
इसी कढ़ी को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक से विधायक कहते हैं कि, “गांधी परिवार के बिना, कांग्रेस पार्टी एकजुट नहीं रह सकती। वे कांग्रेस पार्टी की एकता की आधार हैं। गांधी परिवार के बिना कांग्रेस का जीवित रहना असंभव है।”
पार्टी छोड़ के जाने वाले लोगो पर टिपण्णी करते हुए शिवकुमार ने कहा कि, “जो लोग सत्ता के भूखे हैं वे कृपया छोड़ सकते हैं। और व्यक्तिगत लाभ देखने वाले लोग कांग्रेस छोड़ भी रहे हैं। जितने लोग शेष रह गए हैं हममें से बाकी लोगों को सत्ता में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति वफादार हैं और हमेशा गांधी परिवार के साथ खड़े रहेंगे।”
वहीं चुनाव की बात करें तो कांग्रेस को घोषित राज्य चुनाव परिणामों में सफाया का सामना करना पड़ा। हालांकि पंजाब उसके नियंत्रण वाले अंतिम प्रमुख राज्यों में से एक था जहां से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। और बाकी के राज्यों में एक मजबूत लड़ाई लड़ने के बाद भी कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने में विफल रही।
विशेष तौर से उत्तर प्रदेश में, जहां पार्टी प्रमुख प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में अभियान का नेतृत्व किया गया, कांग्रेस को 403 में से केवल 2 सीटें मिलीं, पिछले चुनावों से तुलना करें तो 5 का नुकसान देखा गया।
आपको बता दें कि नेतृत्व का समर्थन करते हुए डीके शिवकुमार ने हार का कारण बताते हुए अपना मत रखा। उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी ने बहुत कठिन लड़ाई लड़ी और बहुत मेहनत की। लेकिन हम परिणाम नहीं ला सके। बात यह है कि कांग्रेस इस देश के मतदाताओं को समझाने में सक्षम नहीं है। इस देश के लोग समझ नहीं रहे हैं, हमें उन्हें समझाने का अवसर मिला है, लेकिन हम ऐसा करने में असफल रहे हैं।”
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.