हिजाब: न्यायालय के फैसले का विरोध, कर्नाटक बंद का दिख रहा है असर
हिजाब मामले पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने कर्नाटक बंद का निश्चेय किया है। जिसके बाद आज पूरा कर्नाटका बंद है।
दरअसल तीन महीने पहले जनवरी में कर्नाटक के उडुपी से हिजाब का एक मामला सामने आया था जो जल्द ही पूरे देश भर में फैल गया था। स्कूल द्वारा कक्षाओं के अंदर हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके बाद राज्य में एक बड़ा विवाद पैदा हो गया था। जिससे लड़कियों को कर्नाटक उच्च न्यायालय में आदेश को चुनौती देने के लिए प्रेरित किया गया। इसी कड़ी में अदालत ने 25 फरवरी को मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। तब से विरोध, आरोप और जवाबी आरोप लग रहे हैं।
परंतु हाल ही में कर्नाटक उच्च न्यायलय ने अपना फैसला सुनाया जो मुस्लिम महिलाओं के विरुद्ध में था। इस न्यायालय में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। और उसी के बाद से ही कर्नाटक के लोगो ने फैसले में असंतुष्टि दिखाई। जिसके बाद कर्नाटका बंद का फैसला लिया गया।
केवल इतना ही नहीं, कर्नाटका के उच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने निर्णय लिया है कि एक दिन का कर्नाटक बंद किया जाए। जिसके बाद से कर्नाटक बंद के समर्थन में सारी सड़के खाली नजर आई, लोग अपने व्यवसाय जाने से बचे, दुकान को भी बंद देखा गया, मुस्लिम महिलाएं इस फैसले का विरोध करते देखी गई और लोगो ने बाहर आना जाना बंद कर दिया।
वहीं मैंगलोर विश्वविद्यालय की छात्र समन्वय समिति ने कर्नाटक बंद के आह्वान पर अपनी एकजुटता दिखाते हुए छात्रों से 17 मार्च को अपनी कक्षाओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।
सभी मुस्लिम संगठनों ने अपने अपने स्तर पर इस कर्नाटका बंद का समर्थन और न्यायालय के फैसले का विरोध किया। जिसमे से गुलबर्गा के सभी संगठनों ने भी हिजाब के उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ 17 मार्च को कर्नाटक बंद का समर्थन किया। और गुलबर्गा के लोगों से अनुरोध किया कि वे हिजाब छात्रों के साथ एकजुटता के लिए स्वेच्छा से बंद का समर्थन करें।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.