ईद उल फ़ित्र की नमाज के लिए संशोधित गाइडलाइन
(इस से पहले जारी की गई एडवाइजरी को रद्द माना जाये)
09, मई: इम्पार (IMPAR) ने सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक निम्नलिखित सलाह धार्मिक स्थलों / इबादत गाहों के लिए जारी किए हैं:-
1. धार्मिक स्थलों पर एकत्रित होने के लिए लागू नियमों और मानदंडों का कड़ाई से पालन किया जाए।
2. घर के अंदर रहना सबसे सुरक्षित है। केवल चिकित्सा और ज़रूरी कामों के लिए ही बाहर जाएं।
3. कृपया याद रखें! पिछले साल भी हम ईद के मौके पर हम घर के अंदर ही थे। इस साल कोविड का प्रभाव कहीं अधिक विनाशकारी और क्रूर है। इसलिए हमें अपनी सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा के लिए अधिक सतर्क रहना होगा।
4. केवल ऐसे 5 व्यक्ति ही एक साथ मस्जिद में नमाज अदा करें, जहां वह पहले से रह रहे हैं।
5. आप ईद की नमाज़ उस की शर्तों के साथ घर पर जमाअत के साथ भी पढ़ सकते हैं। याद रखें ईद की नमाज़ के बाद खुत्बा अल्लाह के नबी की सुन्नत है, साथ ही तक्बीराते ईद का एहतेमाम ज़रूर करें।
6. अपने परिवार के साथ घर के अंदर ईद का त्योहार सादगी से मनाएं।
7. खरीदारी की जगह लोगों के दुःख को बांटने का प्रयास करें। आइए हम लोगों की मदद और मानवता की सेवा का संकल्प लें। इस महामारी से दुनिया को मुक्ति दिलाने की दुआ ज़रूर करें।
याद रखें "अलक़ुदुस" की फतह के मौके पर हज़रत उमर फ़ारूक़ जैसे खलीफा के कुर्ते में काटों का बटन और कई पेवंद थे। यही हमारे लिए आइडियल हैं। इस लिए सेवा पर फोकस करें और खरीदारी से बचें।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.