भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा एक अखिल भारतीय यात्रा 'युवा क्रांति यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी यात्रा तमिलनाडु केकन्याकुमारी से प्रारम्भ होकर देश के समस्त राज्यों से गुजरते हुए दिल्ली तक आएगी। देश में व्याप्त व्यापक बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सामाजिकवैमनस्य के विरुद्ध एवं भारत के संविधान के रक्षा हेतु इस महती यात्रा का आयोजन इंडियन युथ कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है।
नई दिल्ली, 20 November 2018:
इंडियन युथ कांग्रेस के नेतृत्व में एक राष्ट्रव्यापी यात्रा 'युवा क्रांति यात्रा'तमिलनाडु के कन्याकुमारी सेदिल्ली तक आहूत की जा रही है। यह यात्रा संविधान दिवस 26 नवम्बर 2018 को कन्याकुमारी से प्रारंभ होकर देश के समस्त राज्यों सेगुजरते हुए शहीद दिवस के अवसर पर 30 जनवरी, 019 को दिल्ली पहुँचेगी।
इस यात्रा का उद्देश्य है भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मेंगठित राजग सरकार द्वारा जारी सामाजिक वैमनस्यता एवं भेदभाव की नीति का उन्मूलन का करना, बढ़ते बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार काउत्तरदायित्व निर्धारित करना, कमरतोड़ महंगाई, किसान एवं कृषि संकट, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते हिंसक घटनाओं एवं भ्रष्टाचार से जुड़ेमुद्दों पर जनमानस के बीच अलख जगाना। देश की जनता- जनार्दन के साथ एक वाद और संवाद की श्रृंखला स्थापित करना।
यह राष्ट्रव्यापी आयोजन भारतवर्ष के लोगों को उनके बुनियादी अधिकारों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आहूत किया जा रहा है। ज्ञात हो किवर्तमान शासन तंत्र द्वारा उनके अधिकारों को समाप्त कर उनके जीवन को अंधकार युग की ओर ले जाने का सुनियोजित और संगठितसाजिश किया जा रहा है। यह एक उपयुक्त समय है जब हम एकसाथ मिलकर मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की निरंकुश एवंदमनकारी रवैये के विरुद्ध एक सार्थक प्रयास करें। वर्तमान सरकार का एक ही ध्येय है कि आम आदमी को उनके मुलभूत आवश्यकताओंएवं अधिकारों से वंचित कर सत्ता में बैठे निज़ाम के हितों की रक्षा येन-केन-प्रकारेण सुनिश्चित कराई जाए।
धर्म, जाति एवं सम्प्रदाय के आधारपर बढ़ते असुरक्षा की भावना के मद्देनजर देशवासियों के मध्य भय एवं आतंक की का वातावरण कायम हुआ है। जनमानस भयभीत है।प्रधानमंत्री एवं उनके कैबिनेट सहयोगी अंतिम आदमी के हितार्थ किसी प्रकार का परिवर्तन एवं लाभकारी कदम उठाने में असफल रहे हैं।विडम्बना यह है कि राष्ट्र का सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक ताना-बाना दिन-प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है। प्रत्येक दूसरे दिन देश मेंएक नया घोटाला उजागर हो रहा है जिसमें सरकार की प्रत्यक्ष संलिप्तता प्रकट हो रही है। स्थिति यह हो गई है कि आज देश में ऐसी कोईसंवैधानिक,स्वायत्त संस्था नहीं बची है जो किसी भी मुद्दे पर स्वतन्त्र जांच कर सके। सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण किसान मर रहे हैं,मारे जा रहे हैं, महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं उनकी नृशंस हत्या हो रही है और हमारे देश के शासक अपना आंख और कान बन्दकरके राजगद्दी पर विराजमान हैं।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.