हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले जे पी नड्डा का महासंबोधन
हिमाचल प्रदेश : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पहुंचे हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में जे पी नड्डा ने राम मंदिर के मॉडल, भगवान मां की तस्वीर, विशाल माला और तलवार जिसे विजय का प्रतीक माना जाता है से की गई। जनता के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष को ले कर हर्षोल्लास देखा गया। जनता ने जय श्री राम और भाजपा से संबंधित नारे भी लगाए।
इसी के साथ अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों का आभार व्यक्त किया। जनता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि कांगरा एक भूमि होने के साथ साथ एक देव भूमि भी है। और मुझे बहुत खुशी है कि मुझे माता के आशीर्वाद का सुख प्राप्त हो सका। कांगरा देवभूमि के साथ साथ एक वीरभूमि भी है। और अगर मैं उनको याद न करु तो शायद मेरा यहां आना सार्थक ही नहीं होगा।
इतना ही नहीं, जे पी नड्डा ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि, “क्या अंग्रेज पार्टी का महानेता यहां खड़े हो कर ऐसे आप लोगो से बात कर सकता है? और क्या वह यह बताने योग्य है कि उसने आप लोगो के लिए आजतक क्या किया है? और अगर वो बात करेंगे भी तो जातिवाद पर बात करेंगे, वो बात करेंगे तो इलाकावाद की बात करेंगे, इतना ही नहीं वह भाई भतीजावाद की बात भी करेंगे।
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “वह होते तो जातिवाद, इलाकावाद की बात करते लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सब लोगो को परिवारवाद, जातिवाद, साम्यवाद और इलाकावाद को सीधी टक्कर देते हुए निकाल दूर फेंका है। मोदीजी छाती ठोक कर लोगो के सामने बोलते है कि यह वादा था और हमने इसे पूरा किया।
और इसी के आधार पर अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी को "जवाबदेह सरकार" घोषित कर दिया। उनका कहना है कि हमारी सरकार जो बोलती है वह करके दिखाती है। यह जवाबदेह सरकार है। यह सरकार विकास चाहती है। इसलिए आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री जी बात करते हैं तो विकास की बात करते हैं।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.