Assembly Election Result 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है. अब तक के नतीजों में महाराष्ट्र में जहां बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में है, वहीं हरियाणा में खट्टर के लिए हालात चुनौतीपूर्ण हैं. बीजेपी की संख्या बहुमत से पहले ही अटक गई है, जबकि कांग्रेस भी सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है. कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली बुलाना शुरू कर दिया हैं.
नयी दिल्ली: हरियाणा विधानसभा के शुरूआती रुझानों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 2014 के मुकाबले काफी बढ़त दिख रही है, लेकिन अभी भी पार्टी बहुमत से काफी दूर है. रुझानों में कांग्रेस जहां 31 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है, वहीं भारतीय जनता पार्टी 41 सीटों के साथ पहले नंबर पर है और अन्य को 18 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं.
जानकारों का मानना है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अगर हरियाणा में हार होती है तो इसके लिए सीधे-सीधे गुलाम नबी आज़ाद अहमद पटेल और सोनिया गांधी जिम्मेदार होंगे, क्योंकि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लेने में काफी देरी कर दी और राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद भी इस दिशा में कोई फैसला नहीं किया और ना ही आज़ाद ने राज्य की सही तस्वीर बताई.
जानकारों का मानना है कि अगर कांग्रेस नेतृत्व ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली में 6 महीने या 1 साल दिए होते तो हरियाणा की तस्वीर कुछ और होती. जानकारों का यह भी मानना है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दम पर ही कांग्रेस जनता का विश्वास जीतने में हरियाणा में कामयाब हुई है और पहले से काफी मजबूत बनकर उभरी है.
जानकारों का मानना है कि इसके लिए सीधे सीधे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और अहमद पटेल को ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जिन्होंने हुड्डा की ओर से सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही थी कि वह कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं तब पार्टी की कमान दी. ख़बरों के अनुसार अगर गुलाम नबी आज़ाद ने सही तस्वीर सोनिया गाँधी को बताई होती तो तस्वीर कुछ और होती.
हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने समर्थन के लिए JJP से संपर्क किया है, साथ ही उसे डिप्टी CM पद का ऑफर भी दिया है, वहीँ खबर यह भी है कि अमित शाह ने अपने सभी प्रोग्राम कैंसल कर के हरियाणा के मुखिया खट्टर को दिल्ली तालाब किया है.
गठबंधन |
आगे |
परिवर्तन |
41 |
-6 |
|
30 |
+15 |
|
11 |
+11 |
|
2 |
-18 |
|
6 |
-2 |
गठबंधन |
आगे |
परिवर्तन |
168 |
-17 |
|
92 |
+7 |
|
2 |
+2 |
|
26 |
+8 |
|
LIVE: महाराष्ट्र रुझानों में बीजेपी को घाटा, हरियाणा में फंसी बीजेपी, 10 महीने पुरानी JJP की चांदी
नयी दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान बीजेपी के गले की हड्डी बन गए हैं. 75 पार का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह फिसड्डी साबित हो रही है और वह बहुमत से भी काफी दूर है. जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को काफी बढ़त मिल रही है, जिसका पूरा श्रेय हुड्डा और हरियाणा की जनता को दिया जा रहा है वहीं.
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन रुझानों में सरकार बनाते तो दिख रहे हैं लेकिन उन्हें 5 साल पहले के मुकाबले काफी घाटा दिख रहा है. एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन सेंचुरी बनाता हुआ दिखाई दे रहा है.
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.