एनडीए के घटक दल और लंबे समय से भाजपा की सहयोगी नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनता दल यू ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली में हुए दंगों के बाद पलटवार किया है। एक प्राइवेट चैनल पर अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए JDU के प्रधान महासचिव KC TYAGI ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ना इस देश को कपिल मिश्रा की जरूरत है और ना ही इस देश को वारिस पठान जैसे नेताओं की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि ना यह लोग जनसंघ की विचारधारा से मेल रखते हैं और ना ही यह नेहरू और गांधी की कांग्रेस की विचारधारा थी। उन्होंने कहा कि जब से आवारा क़िस्म के लोग राजनीति में आए तब से राजनीति का बंटाधार हो गया। उन्होंने गांधी के सत्य और अहिंसा के मूल्यों को देश को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के मूल्यों को आगे रखते हुए नेहरू और पटेल को भी नाराज कर दिया, लेकिन वह सत्य और अहिंसा के मूल्यों से कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने इसके लिए चौरीचौरा के घटनाक्रम का जिक्र किया।
केसी त्यागी ने कहा कि गांधीजी ने चौरीचौरा की हिंसा के बाद सरदार पटेल और पंडित जवाहरलाल नेहरू को नाराज किया लेकिन उन्होंने आंदोलन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि वारिस पठान और कपिल मिश्रा दोनों किसी पार्टी के सदस्य बनने के लायक नहीं हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों को मशवरा दिया कि सभी पॉलिटिकल पार्टियों को नई कार्यशैली स्थापित करनी चाहिए जिसके कार्यकर्ता मर्यादित हों, अनुशासित हो। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध की भी एक मर्यादा होती है। उसी दायरे में रहकर विरोध होना चाहिए।
उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को कोट करते हुए कहा कि वह मुस्लिम मोहल्लों में जाकर कहते हैं कि इंशा अल्लाह सब ठीक हो जाएगा, हालांकि यह बीजेपी की भाषा नहीं है लेकिन उसके बावजूद अफसर जाकर बोलता है। उन्होंने कहा कि हर चीज में विरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जो आवारा किस्म के पॉलीटिकल एक्टिविस्ट आए हैं वह ना जनसंघ में थे और ना ही जवाहरलाल नेहरू की कांग्रेस में थे। यह बाद में आए हैं, इनका किसी चीज में विश्वास नहीं है, जो इस तरह के नारे लगाते हों और भड़काउ भाषण देते हों।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.