नई दिल्ली, 02 दिसंबर 2020: आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे देशभर के किसानों के समर्थन में महिला विंग ने आईटीओ चौराहे पर ह्यूमन चेन बनाकर शांति पूर्वक प्रदर्शन किया। ह्यूमन चेन के माध्यम से केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार से किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस लेने की अपील की है। प्रदर्शन में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। सभी पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में ह्यूमन चेन बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। सभी महिलाओं ने हाथों में बैनर लेकर शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के कानों तक किसानों की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी जी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी का मानना है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने जो किसानों के संबंध में तीन काले कानून पास किए हैं, वह पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। आम आदमी पार्टी इन बिलों का विरोध करती है। दिल्ली की सरहदों पर जो देश भर से आए किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, आम आदमी पार्टी उन किसानों की मांगों का समर्थन करती है। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के पीछे का मकसद, केंद्र सरकार से, किसानों की बात सुनने की अपील करना है।
आम आदमी पार्टी की महिला विंग की ओर से किए गए प्रदर्शन को लेकर बयान जारी करते हुए महिला विंग की प्रदेश प्रभारी एवं आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक सरिता सिंह ने कहा कि किसान इस देश का अन्नदाता है। केंद्र सरकार के तीन काले कानूनों के खिलाफ किसान पिछले कई दिनों से सड़कों पर है। हम सब किसान के बेटे हैं। आखिर केंद्र सरकार किसानों से बात क्यों नही कर रही है और ऐसी क्या मजबूरी है? क्यों एमएसपी पर बीजेपी की केंद्र सरकार अपना रुख साफ नही करती है? जब देश के किसी भी किसान ने इस कानून की मांग नही की तो क्यों यह काला कानून किसानों पर थोपा जा रहा है? उन्होंने कहा कि यह तो वही बात है कि सरकार कह रही है, हमें किसानों की मदद करनी है, पर किसान मदद नहीं लेना चाहता। यह बहुत ही विचित्र बात है। सरिता सिंह ने कहा यूं तो इस देश की धरती को भारत माता कहकर पूजा जाता है, लेकिन आज देश के बेटे-बेटियां, देश का अन्नदाता लाठी डंडे खाकर, भूखे रहकर अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र में बैठी अंधी बहरी भाजपा सरकार सुनने को तैयार ही नही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने देश के सच्चे बेटे होने का परिचय दिया है। राजनीति से हटकर उन्होंने अपनी पूरी सरकार, पूरी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को किसानो के समर्थन में मदद करने के लिए उतार दिया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति ने आज दिल्ली के आईटीओ चैराहे पर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। प्रदेश, लोकसभा, जिला, विधानसभा, वार्ड तक की सभी महिला कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदरी को समझते हुए किसान भाइयों के इस आंदोलन का समर्थन करने के लिए प्रदर्शन में शामिल हुई। कदम से कदम मिलाकर हम किसानों के साथ चलेंगे और जब तक उनकी बातें मानी नहीं जाती, हम तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगे।
पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने कहा कि पिछले कई दिनों से किसान दिल्ली की सरहदों पर बैठा हुआ है। केंद्र में बैठी केंद्र सरकार से गुहार लगा रहा है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के किसी अन्य नेता के पास किसानों की बात सुनने के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के समस्त सांसद, विधायक, निगम पार्षद एवं तमाम कार्यकर्ता किसानों के इस संघर्ष में उनके साथ हैं। क्योंकि केंद्र में बैठी भाजपा की तानाशाह सरकार किसानों को दिल्ली में नहीं आने दे रही है तो अपना कर्तव्य समझते हुए हमने किसानों की आवाज को गूंगी-बहरी केंद्र सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया है।
हम भाजपा की केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि, जल्द से जल्द किसानों की बात सुनी जाए और उनकी जो भी मांगे हैं उन्हें सरकार माने। तीनों किसान विरोधी काले कानून जबरदस्ती किसानों पर थोपे जा रहे हैं, जिसके कारण पूरे देश में एक आंदोलन खड़ा हो गया है।
सरकार उन तीनों काले कानूनों को जल्द से जल्द वापस ले। उन्होंने कहा कि इस देश में भाजपा के नेतृत्व में एक तानाशाह सरकार चल रही है जो किसानों, जवानों, युवाओं, छात्रों, गरीबों, दलितों और विपक्षी पार्टियों की आवाज को दबाने-कुचलने का काम कर रही है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और संविधान देश के हर नागरिक को अपने हक के लिए लड़ने का अधिकार देता है। देश का किसान भी आज अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है। परंतु केंद्र में बैठी भाजपा की तानाशाह सरकार किसानों की बात सुनने के बजाय उन पर लाठियां चलवा रही है। उनके ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं और वाटर कैनन से प्रहार किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है।
जब तक केंद्र में बैठी मोदी सरकार इन किसान विरोधी बिलों को वापस नहीं लेती, तब तक आम आदमी पार्टी का आंदोलन इसी प्रकार से जारी रहेगा। आम आदमी पार्टी पहले दिन से ही इन बिलों का विरोध सड़क से लेकर संसद तक करती रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर और सांसदों ने संसद में इस बिल के विरोध में आवाज उठाई थी। जब तक यह बिल वापस नहीं लिया जाता तब तक इसी प्रकार से आवाज उठाते रहेंगे।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.