उत्तर प्रदेश की पुलिस का हाथ कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी के गिरेबान तक पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश की एक दलित बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए राहुल गांधी सड़क पर उतर चुके हैं। राहुल गांधी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता है। अपने दोनों नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुनून आसमान पर है। वह हर हाल में हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि दोषियों को पकड़ा जाए।
वह चाहते हैं कि परिवार का जो आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना और उन को एक तरह से बंधक बनाकर पुलिस ने उनकी बेटी का अंतिम संस्कार किया। उसकी जांच हो। वह चाहते हैं कि परिवार का जो आरोप है कि जिस का अंतिम संस्कार हुआ पता नहीं वो उनकी बेटी थी या कोई और इसकी पूरी जांच हो। राहुल गांधी इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे।
पुलिस की साथ धक्का-मुक्की हई। राहुल गांधी जमीन पर गिर गए। राहुल गांधी को पुलिस फिर भी नहीं रोक पाई। धारा 144 का हवाला दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि जब धारा 144 लगी है तो वह अकेले जाएंगे। कोई कार्यकर्ता उनके साथ नहीं जाएगा। राहुल गाधी किसी भी हाल में देश की हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाना चाहते हैं। राहुल गांधी के रास्ते में फिर भी पुलिस बाधा आई और जब राहुल गांधी के हौसले को नहीं तोड़ पायी तो पुलिस का हाथ राहुल गांधी के गिरिबान तक पहुंच गया।
अब आप सोचिए अगर देश में विपक्ष की सबसे बड़े नेता के साथ पुलिस का यह बर्ताव है तो आम जनों के साथ क्या होता होगा। शायद इसीलिए किसी ने कहा था कि "जब नाश मनुज पर छाता है - पहले विवेक मर जाता है" राहुल गांधी सड़क पर हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि अगर राहुल गांधी इसी तरह से सड़क पर डेट रहे। तो मीडिया के तमाम कैमरे राहुल गांधी के पीछे पीछे रहेंगे। राहुल गांधी सीधे लाइव हैं। पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया राहुल गांधी को देख रही है। जानकारों का मानना है कि अगर इसी तरह से राहुल गांधी सड़क पर रहे तो कांग्रेस पार्टी को खड़ा होने से कोई नहीं रोक सकता है। अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस की रणनीति क्या होती है?
क्या कांग्रेस इसमें कुछ बदलाव लाती है या फिर राहुल गांधी का संघर्ष जारी रहता ह। सवाल वही है अगर पुलिस का हाथ राहुल गांधी के गिरिबान तक पहुंच चुका है तो आम आदमी के साथ क्या बर्ताव पुलिस करती होगी? यह सोचिए गा महसूस कीजिए गा।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.