Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

उपेन्द्र कुशवाहा संप्रग में शामिल, लेकिन

By: वतन समाचार डेस्क
Upendra Kushwaha, who joined the opposition coalition, said - was being insulted in the NDA

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर: भाजपा के नेतृत्व वाले राजग से अलग होने के बाद राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी RLSP के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा गुरुवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग में शामिल हो गए।

 

कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बिहार में भाजपा और जनता दल (यू) के खिलाफ बने गठबंधन के सभी दलों के नेताओं की मौजूदगी में कुशवाहा ने इस महागठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। इस अवसर पर कुशवाहा ने कहा कि वह आज से विधिवत तौर पर संप्रग का हिस्सा हो गए हैं। राजग में उनका अपमान हो रहा था, वहीं संप्रग में उनका बाहें फैलाकर स्वागत किया गया।

 

उनका यह निर्णय बिहार की जनता और समाजिक न्याय के पक्षधर लोगों की सोच के अनुरूप है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने महागठबंधन में कुशवाहा का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में पहले से ही समान विचारधारा वाले दलों का गठबंधन था और आज से कुशवाहा भी उसका हिस्सा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कुशवाहा का इस गठबंधन में स्वागत है।

 

कुशवाहा ने राज्य और केन्द्र सरकार पर ‘कथनी और करनी’ में अंतर का आरोप लगाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश उन्हें और उनकी पार्टी को बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं।’ कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी को लगातार कमजोर करने की कोशिश की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। यह देश को बचाने की लड़ाई है और यह उनके खिलाफ लड़ाई है, जिन्होंने जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है।

 

वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा कि महागठबंधन पूरे देश में केन्द्र सरकार के खिलाफ बनी एकता के क्रम में तैयार हुआ है। जबकि जीतन राम मांझी ने देश के 80 प्रतिशत संसाधनों का व्यय किसानों और मजदूरों पर करने की जरूरत पर जोर दिया।

 

इस दौरान, बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि देश और बिहार की बेहतरी के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया,। यह विचारधारा और मूल्यों के आधार पर बना गठबंधन है।

 

 उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता सहज और समर्पित भाव से बिहार के लिए काम करने की भावना के साथ जल्द ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर लेंगे और इस का पता लोगों को चल जाएगा।

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.