Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

प्रियंका गांधी ने निशाने पर कौन? जो जमीन सबसे ज्यादा उपजाऊ थी, आज वही खाई है

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में आयोजित महाजनसभा में उत्तर प्रदेश की जनता को संबोधित किया। इस संबोधन में प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लोगो को आगाह किया कि यह उनका आखरी संबोधन होने वाला है। इसके बाद 10 मार्च को चुनाव का परिणाम आ जायेगा।

By: Saima Parveen

प्रियंका गांधी ने निशाने पर कौन? जो जमीन सबसे ज्यादा उपजाऊ थी, आज वही खाई है

 

 

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में आयोजित महाजनसभा में उत्तर प्रदेश की जनता को संबोधित किया। इस संबोधन में प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लोगो को आगाह किया कि यह उनका आखरी संबोधन होने वाला है। इसके बाद 10 मार्च को चुनाव का परिणाम आ जायेगा।

 

 

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की जनता से अपनी आशंका व्यक्त की जिसमे वह कहती हैं कि, “यह कैसी राजनीति है जिस में लोगो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, अपना अनुभग सांझा करते हुए प्रियंका गांधी बतलाती हैं कि, “मैं लखीमपुर खेरी गई थी जहां एक नेता के बेटे ने करीब 8 किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलकर मार डाला।

 

 

इनमें से एक की पत्नी से मैं मिली तो वह मुझसे पूछती है कि अब सब कैसे चलेगा? कमाने वाले की तो मृत्यु हो गई।”

 

 

वहीं बाकी के उदाहरण देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, “सिर्फ इतना ही नहीं मैं उस परिवार से भी मिली जिसके घर के बुजुर्ग प्रधान की खाद के कतार में खड़े खड़े मौत हो गई। उनकी पुत्री ने मुझे गले से लगाते हुए पूछा कि यह हमारे साथ ही क्यों हुआ? परंतु मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं था।”

 

 

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में बढ़ते बलात्कार के मामलों पर प्रकाश डालते हुए प्रियंका गांधी ने हाथरस और बाकी के मामले याद दिलाए। इस उपलक्ष में उन्होंने यह भी कहा कि मुझे यह जान कर बहुत दुख होता है कि प्रशासन इन सब में कुछ नहीं करता।

 

 

इन सब मुद्दो को बयां करते हुए प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत गड़बड़ है। यहां की राजनीति कहीं भटक गई है। लेकिन यह कैसे हो गया की ऐसा प्रदेश जिसमे सबसे ज्यादा नौजवान हैं, जिसमे सबसे ज्यादा ऊर्जा है, सबसे ज्यादा हुनर है, सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन है आज वही ज़मीन खाई में है।

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.