नई दिल्ली वतन समाचार डेस्क: दिल्ली में नगर निगम द्वारा की जा रही दुकानों की सीलिंग समेत तमाम अलग-अलग मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक, निगम पार्षद, मनोनीत निगम पार्षद, मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों का एक प्रतिनिमण्डल शुक्रवार को EDMC कमिश्नर रणवीर सिंह से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में आम आदमी पार्टी के विधायक और ईस्ट दिल्ली नगर निगम में दिल्ली सरकार के मनोनीत सदस्य अनिल बाजपेई और नगर निगम में नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी के पार्षद अब्दुल रहमान शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे आप विधायक अनिल बाजपेई ने कहा कि “हम सभी लोगों ने निगम कमिश्नर से मुलाक़ात कर उनसे गुज़ारिश की है कि दिल्ली में निगम द्वारा की जा रही सीलिंग को जल्द से जल्द रोका जाए। गांधीनगर एशिया की सबसे बड़ी रेडीमेड गारमेंट की मार्केट है लेकिन आज यहां लोगों की फ़ैक्ट्रियां-कारखानों को सील किया गया है, कारीगरों की नौकरियां जा रही हैं।' कन्वर्जन चार्ज को लेकर जबतक कोई ठोस योजना ना बन जाए तब तक यमुना पार इलाक़े में इस सीलिंग को रोका जाए, अगर निगम की तरफ़ से इस सीलिंग को तत्काल नहीं रोका गया तो आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, पार्षद यहां की मार्केट एसोसिशन के लोगों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेंगे और निगम के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करेंगे।' पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी के पार्षद अब्दुल रहमान ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी ने निगम चुनाव से पहले वादा किया था कि वो ना केवल टैक्स कम करेंगे बल्कि व्यापारियों को भी राहत देंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने निगम की सत्ता में दोबारा बैठकर अपना पुराना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। एक तरफ़ भाजपा शासित निगम टैक्स बढ़ाकर दिल्ली की जनता की जेब पर डाका डालने वाला काम कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ़ व्यापारियों की दुकानें और कारखाने सील करके उनके काम-धंधे चौपट किए जा रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी आज व्यापारियों और आम जनता के ख़िलाफ़ काम करने वाली पार्टी बन गई है।' 'अगर आज भाजपा शासित नगर निगम व्यापारियों का सारा कन्वर्जन चार्ज माफ़ कर दे तो ये समस्या तुरंत ख़त्म हो सकती है, निगम चाहे तो ऐसा हो सकता है लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली के व्यापारियों के साथ खड़ी है और भाजपा शासित नगर निगम की सीलिंग के ख़िलाफ़।'
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.