भारतीय जनता पार्टी के 42 में वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मौके पर हमें उन महान पुरुषों को भी याद करना चाहिए जिन्होंने पार्टी को बनाने संवारने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया. इस मौके पर राजमाता सिंधिया से लेकर अटल बिहारी वाजपेई तक उन्होंने भाजपा के कई दिग्गजों को याद किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी, वहीं उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी बधाई दी लेकिन बड़ी बात यह कि जब प्रधान मंत्री जेपी नड्डा के बाद बोल रहे थे उस वक्त बीजेपी के यूट्यूब लिंक पर लगभग 2500 लोग ही इस प्रोग्राम को लाइव देख रहे थे, जबकि बीजेपी अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर क्लेम करती है और एक भी कि लाइक ओर डिसलाइक एक भी नहीं था, यह तब था जब पहले नड्डा बोल चुके थे और PM ने बोलना शुरू कर दिया था.
ज्ञात रहे कि इस मौके पर पार्टी की ओर से देश भर में कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। देश की केंद्रीय सत्ता के अलावा भाजपा की 18 राज्यों में सरकारें हैं। नई दिल्ली में पार्टी कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी को यहां तक पहुंचाने में जिन तीन-चार पीढ़ियों ने खुद को खपाया है, उन्हें याद करें।
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा गरीबों की पार्टी है। देश में हमारे विधायकों की संख्या 1,379 है, हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया। सेवा ही संगठन है और सेवा ही हमारा लक्ष्य है। कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पार्टी की छवि बदली और आज वह गरीबों के आंसू पोछने वाली और महिलाओं को सशक्त करने वाली पार्टी के रूप में उभरी है। वे बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ और मार्गदर्शन में आज भाजपा की छवि में भी बहुत बड़ा अंतर आया है।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राष्ट्रीयता से ओतप्रोत तो थी ही, लेकिन अब पार्टी की छवि बदली भी है। आज हम गरीबों की पार्टी हैं, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम करने वाली पार्टी हैं, गरीबों की आंखों के आंसू पोंछने वाली पार्टी हैं।’’
पीएम मोदी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस ऐसे समय पर आया है, जब पार्टी ने चार राज्यों में अपनी सत्ता बरकरार रखी, राज्यसभा में 100 सांसदों वाली तीन दशकों में पहली पार्टी बनी है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के, अपने हितों के लिए अडिग रहता है और जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो तब भारत को ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। आज देश के पास नीतियां भी हैं, नियत भी है। आज देश के पास निर्णयशक्ति भी है और निश्चयशक्ति भी है।’’ उन्होंने कहा कि आज देश जो लक्ष्य तय कर रहा है, उन्हें पूरा भी कर रहा है। देश में दो तरह की राजनीति मौजूद है, एक ‘‘परिवार भक्ति’’ की और दूसरी ‘‘राष्ट्र भक्ति’’ की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया देख रही है कि कोरोना काल के मुश्किल दौर में भी भारत अपने 80 करोड़ गरीबों व वंचितों को मुफ्त राशन दे रहा है। उन्होंने कहा कि अपने नागरिकों का जीवन आसान बनाना भाजपा सरकारों और डबल इंजन की सरकारों की प्राथमिकता रही है।
कार्यक्रम में सभी लोग भगवा टोपी पहने, हरजीत सिंह हरी पगड़ी
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर एक गौर करने वाला वाक्या भी देखा गया। सभी नेता, मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भगवा टोपी पहने हुए थे, दूसरी तरफ केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी हरी पगड़ी पहने हुए नजर आए। वह कार्यक्रम में अकेले ऐसे शख्स थे, जिन्होंने भगवा टोपी नहीं पहने थे।
भाजपा के 42वे स्थापना दिवस पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी
देश कि बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी कि स्थापना के 42 वर्षो का भव्य उत्सव मनाया गया,इस उत्सव में भावपूर्ण स्पीच देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
इस उत्सव में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से जुड़े वहीं दिल्ली भाजपा दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष जे.पी नडडा समेत अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा का मुख्य चेहरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा को जन कल्याणकारी पार्टी बताया वहीं तीन वो मुख्य कारण भी गिनाए जिसकी वजह से यह स्थापना दिवस इस वर्ष और भी अहम है , i-देश 75 साल कि आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है , ii- तेज़ी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां, iii-
4 राज्यों में बनी भाजपा सरकार।
मोदी जी ने भाजपा के राज को बदलाव का समय बताया साथ ही कहा कि लोगों ने यह मान लिया था कि सरकार किसी कि भी आए,लेकिन देश का कुछ नहीं होपाएगा लेकिन भाजपा के आने से हर नागरिक भारतीय होने पर गर्व करता है।
अपनी पार्टी कि वाहवाही करते हुए कहा- भाजपा नेक नीयत और नेक इरादों के साथ कार्य कर रही है, इसलिए उसे जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों और उनके उत्थान के लिए काम करना हमारी पार्टी के मूल संस्कार हैं।
वहीं स्थापना दिवस पर भी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते समय मोदी जी राजनीतिक प्रहार करने से नहीं चुके बोले भाजपा ने वोट बैंक कि राजनीति को टक्कर दि है, आज देश में दो तरह की राजनीति चल रही है,एक है- परिवारभक्ति की और दूसरी है- भाजपा की राष्ट्रभक्ति की। हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ-साथ चलती है।
प्रधान मंत्री ने परिवारवादी राजनीति के नाम पर कई दल पर शब्दों का तीर छोड़ा बोले केंद्रीय स्तर पर हमारे यहाँ कुछ दल है जो अपने अपने परिवार के हितों के लिए काम करते है,इन परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया,उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है,अब धीरे धीरे नागरिक समझने लगे है कि किस तरह परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र कि सबसे बड़ी दुश्मन है।
पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष जे.पी नडडा ने भी जोशीला भाषण दिया वहीं अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने टवीट कर पार्टी कि प्रशंसा कि।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.