नई दिल्ली: मंगलवार एक बयान जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री और दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में आज सभी विधायकों और पदाधिकारियों की मीटिंग रखी गई। मीटिंग में आने वाले लोकसभा चुनाव के संबंध में रणनीतियां तय की गई।
आज पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के आने के बाद आम आदमी पार्टी का यह मानना है कि देश में जनता द्वारा भाजपा को हराने का सिलसिला शुरू हो गया है। देश की जनता भाजपा की ताना शाह सरकार से परेशान हो चुकी है। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, और भाजपा को हराने का लक्ष्य आज आम आदमी पार्टी ने लिया है।
14 तारीख से आम आदमी पार्टी पूरे दिल्ली प्रदेश के अंदर डोर टू डोर के माध्यम से जन संपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर आम आदमी पार्टी अपना सेंटर बना रही है। इन सेंटरों से टीमें बनाई जाएंगी, जो कि मंडल अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में जनसंपर्क का काम करेंगे। इस जनसंपर्क के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच एक संदेश लेकर जाएंगे। अगर जनता खड़ी हो जाए तो ईवीएम में कितनी भी गड़बड़ी भाजपा कर ले, लेकिन भाजपा को सत्ता से उखाड़ कर फेंका जा सकता है, और आने वाले 2019 के चुनावों में भाजपा की तानाशाह सरकार को दिल्ली से और देश से उखाड़ फेंकना है।
आज की मीटिंग में तय हुआ है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ना है। भाजपा को दिल्ली में हराना है, और हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी भाजपा को हरा सकती है, और दिल्ली की जनता इस काम में आम आदमी पार्टी का साथ देगी।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.