अखिलेश यादव ने किया पार्टी के कार्यकारी को भंग
उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव ने किया कार्यकारी भंग। दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने अपने पार्टी के कार्यकारी को भंग कर दिया है। जिसमें न केवल युवा बल्कि महिला विंग सहित अन्य सभी संगठनों के राष्ट्रीय, राज्य और जिला कार्यकारी निकायों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने तत्काल प्रभाव से सपा उ.प्र. के अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय,राज्य, जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 3, 2022
जबकि अखिलेश यादव की तरफ से अभी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने केवल ट्विटर पर ट्वीट करते हुए ही यह जानकारी दी है, इसका कोई कारण नहीं बताया।
पार्टी द्वारा जानकारी दी गई कि, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने तत्काल प्रभाव से सपा उ.प्र. के अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय,राज्य, जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।”
अधिक जानकारी दें तो इस कदम को पार्टी के गढ़ रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी में सुधार के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। जबकि पार्टी द्वारा जानकारी दी गई कि पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अपने पद पर बने रहेंगे, और उनके अलावा सभी पदों को खाली करवा दिया जाएगा।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.