हथियार बनाने में भारत बनेगा आत्मनिर्भर : राजनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश के महोबा में आयोजित जनसभा में भारत के रक्षा मंत्री ने लोगो से अपने विचार विमर्श किए। जिसमे उन्होंने, भारत में आए विकास की जानकारी लोगो तक पहुंचाई। राजनाथ सिंघ का कहना है कि भारत का संघर्ष, उत्तर प्रदेश का संघर्ष। आज संघर्ष विकासवादियो और विकास विरोधियों के बीच है। जिसमें BJP विकासवादी पार्टी है।
वहीं भाजपा के विकास कार्यों को गिनवाते हुई राजनाथ सिंह ने जनता से सवाल किया। और एक एक करके भाजपा द्वारा किए गए विकास पर प्रकाश डाला, जिसमे बुंदेलखंड में "अर्जुन बांध परियोजना" का कार्य भी एक था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में अर्जुन बांध परियोजना का काम अधूरा ही रह गया था, परंतु जब भाजपा सत्ते में आई तो उसने इस कार्य को पूर्ण रूप से खत्म किया।
इसी तरह अन्य कई परियोजना का नाम गिनवाया गया, जैसे "केन बेतवा योजना"। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि किस तरह इस परियोजना को बनाने में 44 हज़ार 600 करोड़ की लागत थी। परंतु यह परियोजना अभी पूरी नहीं हुई है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते है राजनाथ सिंह वचन देते हैं कि जल्द से जल्द यह परियोजना भी पूरी हो जायेगी।
उसी ओर रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश की जनता को आश्वासन देते हुए कहते है कि जिस दिन यह परियोजना पूरी हो जायेगी, कुल 10.5 लाख हेक्टेयर की सिंचाई होगी। और इतना ही नहीं इस परियोजना से 62 लाख जनता को इस्तमाल के लिए उचित मात्रा में पानी भी मिलेगा।
अपनी बात को रखते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के किनारों पर एक रक्षा कॉरिडोर का भी निर्माण किया गया है। और भविष्य में विदेशी कंपनियां यहां आ कर उसमें निवेश करेंगी, जिससे भारत को फायदा होगा। सिर्फ भारत ही नहीं, बुंदेलखंड में भी निवेश करेंगी। इस कॉरिडोर में लाख करोड़ रूपे से ज्यादा निवेश हो चुका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को इंतजार करने को कहा, जिससे आने वाले समय में जनता को उसका परिणाम भी दिख जायेगा।
इसके बाद देश हित में काम आने वाले हथियार के बारे में राजनाथ सिंह कहते है: देश की रक्षा के खातिर इस्तेमाल में लाए जाने वाले टैंक, मिसाइल, हथियार और गोले को हम दुनिया के दूसरे देशों से लेते थे, परंतु वह अब देश में ही बनाए जायेंगे, जिससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
इसी जनसभा में "ब्रह्मोस मिसाइल" पर प्रकाश डालते हुए राजनाथ सिंह जनता को खुशखबरी सुनाते हैं, वह कहते है कि मैने "ब्रह्मोस मिसाइल" का शिलान्यास कर दिया है। इसका काम अभी चल रहा है और आने वाले समय में यह पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.