तस्वीर अभी साफ़ नहीं!
2019 के चुनावों में बीजेपी गठबंधन को टक्कर देने के लिए रिजनल पार्टियों के महागठबंधन की तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पाई है. वहीं दूसरी तरफ यह क़यास फिर उठ रहे हैं कि क्या आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी में सीधे टक्कर देंगे।
मोदी Vs केजरीवाल?
आपको बता दें कि 2014 में अरविंद केजरीवाल वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और PM मोदी से चुनाव हारने के बावजूद वह दो लाख से ज्यादा वोट लेकर कांग्रेस को पछाडते हुए दूसरे स्थान पर रहे। एक बार फिर इस कयास का धुआं उठा रविवार को इलाहाबाद से जहां आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह के दौरे के दौरान ये सवाल पूछा गया।
महागठबंधन में जाएगी आप!
संजय सिंह सिंह से यह सवाल पूछा गया कि क्या 2019 में भी केजरीवाल बनारस से पीएम मोदी को सीधी टक्कर देंगे। संजय सिंह ने इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि इस पर फैसला अभी नहीं लिया गया है और यह फैसला समय पर लिया जाएगा. साथ ही मोदी के खिलाफ चुनाव कौन लड़ेगा यह महागठबंधन तय करेगा। संजय सिंह ने अपने इस बयान से एक इशारा कर दिया है कि आम आदमी पार्टी की 2019 में बीजेपी और मोदी के NDA गठबंधन को चुनौती देने वाले महागठबंधन का हिस्सा होगी। हालांकि औपचारिक तरीके से आम आदमी पार्टी ने गठबंधन का हिस्सा होने को लेकर अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है।
संजय सिंह ने सवालों के जवाब पर कहा कि 2019 में मोदी और नफरत के सौदागरों को रोकने के लिए सभी छोटे-बड़े विरोधी दलों को एक होना होगा। हालांकि आम आदमी पार्टी के महागठबंधन का हिस्सा होने के सवाल पर वह जवाब टाल गए।
संजय और अखिलश मिले गले!
इतना ही नहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के मुखिया अखिलेश यादव से मिले जहां दोनों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई और संजय सिंह ने उन्हें कैराना में विरोधी दलों के साथ उम्मीदवार के विजई होने पर बधाई भी दी। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने भी संजय सिंह और आम आदमी पार्टी को कैराना उपचुनाव में समर्थन देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया।
25 जून से जन अधिकार आंदोलन
आम आदमी पार्टी बनारस में एक बार फिर से खुद को सक्रिय करने जा रही है। इसी महीने 25 जून आपातकाल दिवस के मौके पर संजय सिंह बनारस से जन अधिकार आंदोलन के नाम से यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।
शत्रु-यशवंत होंगे साथ
संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के जन अधिकार आंदोलन में बीजेपी से नाराज चल रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और बीजेपी छोड़ चुके पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी हिस्सा लेंगे। इस यात्रा को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी आपातकाल का प्रतीक है और लोकतंत्र बचाने के लिए बीजेपी सरकार के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है, जिस का समापन 8 जुलाई को आपातकाल से लड़ने वाले नायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा में होगा।
जाहिर है महागठबंधन की स्थिति में विरोधी दलों की भी कोशिश होगी कि पीएम मोदी के खिलाफ किसी बड़े चेहरे को ही बनारस से मैदान में उतारा जाए। कर्नाटक में कुमारास्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में सभी स्थानीय दलों के साथ अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी 2019 के इस महागठबंधन का हिस्सा प्रतीत हो रही है और इसीलिए यह कयास एक बार फिर लगाए जा रहे हैं कि क्या मोदी के साथ केजरीवाल क्या एक बार फिर बनारस में दो दो हाथ करेंगे।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.