Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

IMPAR के फोरम पर सुधांशु त्रिवेदी ने कल्चर के क्षेत्र में मुसलमानों की खिदमात को सराहा

नयी दिल्ली: दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में "कल के भारत का निर्माण" के शीर्षक से इंडियन मुस्लिमस फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स (IMPAR) द्वारा एक दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी सांसद जफर इस्लाम, इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी, इंडियन मुस्लिमस फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स IMPAR के चेयरमैन डॉक्टर MJ KHAN, जस्टिस इकबाल अंसारी, पूर्व चीफ जस्टिस पटना हाई कोर्ट समेत कई महान बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया.

By: Mohammad Ahmad

IMPAR के फोरम पर सुधांशु त्रिवेदी ने कल्चर के क्षेत्र में मुसलमानों की खिदमात को सराहा

IMPAR के सम्मेलन में बोले BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी, -दीन की तरफ लौटें मुसलमान, यही है उनकी समस्या का समाधान

 

 

नयी दिल्ली: दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में "कल के भारत का निर्माण" के शीर्षक से इंडियन मुस्लिमस फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स (IMPAR) द्वारा एक दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी सांसद जफर इस्लाम, इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी, इंडियन मुस्लिमस फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स IMPAR के चेयरमैन डॉक्टर MJ KHAN, जस्टिस इकबाल अंसारी, पूर्व चीफ जस्टिस पटना हाई कोर्ट समेत कई महान बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया.

 

 

 

मोदी सरकार ने दो काम किये हैं: यादव

 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपनी बातें रखी. उन्हों ने कहा हमारी मोदी सरकार ने दो काम किए हैं. जो कल्याणकारी योजनाएं हैं, उन्हें आखिरी गरीब आदमी तक पहुंचाया है. दूसरा काम स्वच्छता को लेकर समाज में चर्चा कराई है. फिलहाल सरकार की सभी योजनाओं को बिना भेदभाव के आगे पहुंचाने का काम चल रहा है.

 

 

 

 

 

सुधांशु बोले मुसलमान खुद तय करें पीछे क्यों हैं?

 

साथ ही बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मुसलमानों को इस बात पर खुद ही चिंतन करना होगा कि आखिर वह पीछे क्यों रह गए? जो कौम आजादी से पहले अपना बेस्ट दे रही थी वह आजादी के बाद अपना बेस्ट देने से पीछे क्यों है? उन्होंने कहा कि जब आप यह कहते हैं कि मुसलमान अपनी आबादी से कई गुना जेलों में हैं, तो आप यह क्यों नहीं बताते कि मुसलमान संगीत जैसे कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां अपनी आबादी से कई गुना रहे हैं और अपना योगदान दिया है.

 

 

 

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अब तक मुसलमानों ने जो भी चाल चली है, वह निहायत बुरी चली है. इसे उन को स्वीकारना होगा. उन्होंने कहा कि जो लिखा है वह होकर के रहेगा, इसे कोई टाल नहीं सकता है और इस पर आपको विश्वास होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को इस बात पर विचार करना होगा कि जो क़ौम आजादी से पहले एक बेहतरीन स्थिति में थी वह आजादी के बाद इतनी दयनीय स्थिति में क्यों हो गई और क्यों हर रोज उसका डिक्लाइन हो रहा है?

 

 

 

उन्होंने कहा कि इसके लिए आत्म चिंतन की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब तक आप समस्या की गहराई तक नहीं पहुंचेंगे और दूसरों को कोसते रहेंगे उस वक्त तक समस्या का समाधान होने वाला नहीं है, क्योंकि जब समस्या आपकी है तो समाधान भी आप ही को निकालना होगा.

उन्होंने कहा कि :

 کشتی بھی نہیں بدلی دریا بھی نہیں بدلا

 

اور ڈوبنے والوں کا جذبہ بھی نہیں بدلا

 

تصویر نہیں بدلی شیشہ بھی نہیں بدلا

 

نظریں بھی سلامت ہیں چہرہ بھی نہیں بدلا

 

ہے شوق سفر ایسا اک عمر سے یاروں نے

 

منزل بھی نہیں پائی رستہ بھی نہیں بدلا

 

उन्हों ने आगे कहा कि "

 

لائی حیات آئے قضا لے چلی چلے

 

اپنی خوشی نہ آئے نہ اپنی خوشی چلے

 

ہو عمر خضر بھی تو ہو معلوم وقت مرگ

 

ہم کیا رہے یہاں ابھی آئے ابھی چلے

 

ہم سے بھی اس بساط پہ کم ہوں گے بد قمار

 

جو چال ہم چلے سو نہایت بری چلے

 

بہتر تو ہے یہی کہ نہ دنیا سے دل لگے

 

پر کیا کریں جو کام نہ بے دل لگی چلے

 

لیلیٰ کا ناقہ دشت میں تاثیر عشق سے

 

سن کر فغان قیس بجائے حدی چلے

 

نازاں نہ ہو خرد پہ جو ہونا ہے ہو وہی

 

دانش تری نہ کچھ مری دانش وری چلے

 

دنیا نے کس کا راہ فنا میں دیا ہے ساتھ

 

تم بھی چلے چلو یوں ہی جب تک چلی چلے

 

جاتے ہوائے شوق میں ہیں اس چمن سے ذوقؔ

 

اپنی بلا سے باد صبا اب کبھی چلے

 

 "वक्त की चौखट पे हारना था लाज़मी

 हम चाल जो चले वह निहायत बुरी चले

 

 

उन्होंने आगे कहा कि हमें यह समझना होगा कि

"राहे फना में दुनिया ने दिया है किसका साथ

तुम भी यूं ही चले चलो जब तक चली चले

 

 उन्होंने कहा कि नाजां ना हो खेरद पे जो होना है हो वही

दानिश तेरी न कुछ मेरी दानेश्वरी चले

 

 

उन्होंने मुसलमानों से दीन की तरफ लौटने की अपील करते हुए कहा कि "जब आप दीने हनीफ की तरफ लौटेंगे तो फिर आप उसके परिणामों को देख करके आश्चर्यचकित रह जाएंगे. उन्होंने कहा कि हम अंदर की यात्रा के लिए जो भी आपका मज़हबी अक़ीदा है पूरी शिद्दत के साथ पूरी अकीदत के साथ अंदर की यात्रा में उसको आप यूज़ करिए देखिये कहां पहुंचते हैं?

 

क्योंकि हम आप ही को अपना मक़सूद जानते हैं

अपने अलावा किसको मौजूद जानते हैं

 

ہم آپ ہی کو اپنا مقصود جانتے ہیں

اپنے سوائے کس کو موجود جانتے ہیں

 

क्यों कि

اپنی ہی سیر کرنے ہم جلوہ گر ہوئے تھے

اس رمز کو ولیکن معدود جانتے ہیں

 

खुद अपनी राह खोजने हम जलवा गर हुए हैं

इस राज़ को तो केवल महदूद जानते हैं

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.