चुनावी पराजय के साथ छूट गया लोगों का साथ
साल दर साल बदलती रहीं क्षेत्र, पांचवें चुनाव में तीसरी सीट पर उतरीं डिंपल यादव
-जहां से हारीं, उसे छोड़ अगली सीट पर चुनाव लड़ने गईं
-2009 में फिरोजाबाद से हारीं तो 2012 में कन्नौज से लड़ीं चुनाव
- 2019 में कन्नौज से हारीं तो 2022 में मैनपुरी में कराया नामांकन
-सीट की चाहत में भावनाओं और कार्यकर्ताओं से होता रहा खिलवाड़
लखनऊ, 15 नवंबर। समाजवादी पार्टी परिवार की पार्टी बन चुकी है। हर बार की तरह मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भी सपा ने परिवार पर ही दांव लगाया। परिवार की इस सदस्य ने पांचवें चुनाव में तीसरी सीट से उतरकर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ और कार्यकर्ताओं का खूब अपमान किया। 2009 में फिरोजाबाद और 2019 में कन्नौज को यह दंश झेलना पड़ा, जब इन सीटों से हारने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान छोड़ गईं। यानी बदलते चुनाव के साथ वे सीटें भी बदलती रहीं। उन्होंने अब तक लोकसभा के लिए 4 बार चुनाव लड़ा। अब वो पांचवीं बार फिर मैदान में हैं, लेकिन एक नई सीट यानी मैनपुरी से।
2009 में लड़ा पहला चुनाव, मिली शिकस्त
2009 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद व कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा था। जीतने के बाद उन्होंने फिरोजाबाद सीट छोड़ दी। यहां उपचुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर से सपा परिवार की बहू डिंपल को हार का सामना करना पड़ा। कांच की चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध फिरोजाबाद से इसके बाद उन्होंने मुंह मोड़ लिया। वे दोबारा यहां नहीं गईं। 2014 में सपा ने यहां से फिर परिवारिक सदस्य पर दांव खेलते हुए प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय को मैदान में उतारा। 2019 में यहां फिर जनता पर परिवारवाद थोपा गया। हालात यह हुए कि फूट के कारण परिवार के दो सदस्य अक्षय यादव और शिवपाल यादव (प्रसपा) चुनाव लड़े। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों का परिणाम यह हुआ कि 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के चंद्रसेन जादौन ने चाचा-भतीजे को हराकर दिल्ली का रास्ता तय किया।
2019 में हारीं तो कन्नौज को किया बाय-बाय
2012 में अखिलेश यादव ने विधान परिषद में जाने कारण कन्नौज सीट छोड़ दी, तो यहां उपचुनाव की नौबत आ गई, जिसमें उनकी पत्नी डिंपल यादव निर्विरोध चुनाव जीत गईं। 2014 में डिंपल इस सीट से मामूली अंतर से फिर सांसद बनीं। 2019 में आम चुनाव हुआ। इस चुनाव में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समूचे प्रदेश के विकास के कारण भारतीय जनता पार्टी के युवा चेहरे सुब्रत पाठक से हार का सामना करना पड़ा। अब इस हार से बौखलाईं डिंपल ने इस परंपरागत सीट से भी किनारा कर लिया। 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। वे यहां से प्रत्याशी बन गईं।
अब नई सीट पर किया नामांकन
फिरोजाबाद उपचुनाव व कन्नौज आम चुनाव हारने के बाद डिंपल यादव ने 2022 उपचुनाव में अपना नया ठिकाना बना लिया। वे अपने ससुर मुलायम सिंह यादव (अब स्मृतिशेष) की सीट पर पहुंच गईं। सोमवार को उन्होंने यहां से पर्चा दाखिला किया। इसके साथ ही पार्टी, संसदीय क्षेत्र और प्रदेश में यह बात आम हो गई कि डिंपल क्या यहां भी सिर्फ चुनावी मौसम में तो नहीं आईं। योगी सरकार की विकास यात्रा के कारण उनके लिए यह डगर कठिन होगी।
शिवपाल की गैरमौजूदगी ने उठाए सवालिया निशान
सोमवार को डिंपल यादव के नामाकंन में मुलायम सिंह यादव के भाई और अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बना चुके शिवपाल यादव की गैरमौजूदगी की काफी चर्चा रही। बार-बार यह बातें उठती रहीं कि मुलायम सिंह यादव की सीट पर डिंपल के उतरने से परिवार में भी रार है। इस सीट पर काफी दिनों से खींचतान चल रही थी। यहां से शिवपाल, धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप के नाम की भी चर्चा थी। परिवार की इस जिद और जंग में डिंपल यादव ने बाजी मारी। उन्हें समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया। डिंपल को टिकट देकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह साफ कर दिया कि उन पर परिवारवाद के आरोप गैरवाजिब नहीं हैं।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.