जमात ए इस्लामी हिन्द ने छात्रों के साथ पुलिस की बर्बरता के बाद किया बड़ा एलान, नमाज़ पढ़ते छात्रों के साथ

नयी दिल्ली: देश की सर्वोच्च मुस्लिम संस्था जमात ए इस्लामी हिंद ने भी जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के साथ की गई पुलिस की बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा की है. जमात-ए-इस्लामी के मुखिया सैयद साआदतुल्लाह हुसैनी ने पुलिस की बर्बरता की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पुलिस ने जिस तरह से छात्रों के साथ बर्बरता पूर्वक कार्यवाही की है और जिस तरह के ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वह पुलिस के जुल्म की दास्तां बयान करने के लिए काफी हैं. उन्होंने जख्मी छात्रों के साथ अल-शिफा हॉस्पिटल में मुलाकात भी की.
ज्ञात रहे कि अल-शिफा हॉस्पिटल जमात इस्लामी हिंद की संस्था ह्यूमन केयर फाउंडेशन के तहत चलाया जाता है.
वहीं उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी जाकर के भी छात्रों से मुलाकात की और उन्हें हर तरह का इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा है कि हम एक आजाद जुडिशल इंक्वायरी की इस पूरे मामले में डिमांड करते हैं और जिन पुलिसकर्मियों ने भी छात्रों के साथ बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की है उनको सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि हमारी संवेदना उन छात्रों के साथ है जो देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. जो देश के लोकतांत्रिक हितों की रक्षा के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं, चाहे वह जामिया के हों या देश में कहीं भी हो.
जमात-ए-इस्लामी हिन्द एक आजाद फैक्ट फाइंडिंग सिविलियन इंक्वायरी भी देश के जाने-माने सिविल एक्टिविस्ट के जरिए से कर आएगी जिसमें देश के जाने-माने सिविल एक्टिविस्ट फॉर्मर जज, फॉर्मर सीनियर पुलिस ऑफिसर होंगे और इस की अगुवाई फॉर्मर जज करेंगे.
जमात इस्लामी की ओर से कहा गया है ऐसे एक्ट देश की छवि को दुनिया में धूमिल करेंगे और दुनिया की नजरों में देश की छवि धूमिल होगी. उन्होंने कहा कि हम छात्रों के ऊपर पुलिस के बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. दुख की बात यह है कि जो घटना दिल्ली में जामिया के छात्रों के साथ हुई वही घटना एएमयू में भी छात्रों के साथ हुई है.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस मस्जिद में दाखिल हुई और मस्जिद की हुरमत को पामाल किया और नमाज पढ़ते हुए छात्रों को मारा है यह बड़े दुख की बात है. उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन से विदाउट परमीशन हॉस्टल में घुसकर बच्चों को मारा जो शर्मनाक है. लेकिन क्या सच है, जो कुछ भी है उसका अंदाज़ा जांच के बाद ही पता चलेगा, जिस के लिए सुप्रीम कोर्ट में हियरिंग हो रही है और पुलिस ने भी जांच की बात कही है.
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.