कोलकाता: पश्चिम बंगाल कौमी तंजीम की ओर से कोलकाता में आयोजित राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री तारिक अनवर ने संप्रदायिकता को देश के लिए घातक बताते हुए कहा कि संप्रदायिकता अल्पसंख्यक की हो या बहुसंख्यक कि दोनों देश के लिए खतरनाक है. उन्होंने देश वासियों विशेष कर कोलकाता के लोगों से आवाहन किया कि समय संप्रदायिक शक्तियों को रोकने का है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह लोग गोडसे वादी विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और गांधी वादी विचारधारा को कमजोर कर रहे हैं, वह देश की गंगा जमुनी सभ्यता के लिए ठीक नहीं है. यह बड़े दुख की बात है कि सांप्रदायिक शक्तियों के साथ-साथ कुछ हमारे अपने बीच के भी लोग भी जाने अनजाने में संप्रदाय शक्तियों का सहयोग कर रहे हैं, हमें ऐसे लोगों से भी होशियार रहने की जरूरत है.
श्री तारिक अनवर ने आगे कहा कि ऑल इंडिया कौमी तंजीम देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और सांप्रदायिक शक्तियों का मुकाबला करेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मौलाना आजाद पंडित नेहरू सरदार पटेल भगत सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेकों सपूत जिन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया, हमें उनके सपने को साकार करना है. एक तरफ वह लोग हैं जिन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी और दूसरी तरफ वह लोग हैं जिन्होंने देश से अंग्रेजों को भगाया, देश को दोनों में से एक को चुनना होगा.
वरिष्ठ पत्रकार संपादक नईदुनिया व पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी ने कौमी तंजीम के कामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टाडा से लेकर बाबरी मस्जिद विध्वंस तक कौमी तंजीम ने क़ौम को विश्वास दिलाने में बड़ा योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि कौमी तंजीम ने हर मुश्किल समय में लोगों का साथ दिया है, लेकिन अब जरूरत है कि चीजों का बड़े पैमाने पर विस्तार हो. उन्होंने माइनॉरिटी यूथ कॉन्फ्रेंस, शिक्षा कॉन्फ्रेंस समेत कई कार्यक्रम चलाने का भी सुझाव दिया. लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने आसाम में डी वोटर का मसला उठाते हुए कहा कि इसे तत्काल खत्म होना चाहिए, और जो लोग भारतीय नागरिक हैं उन पर संदेह बंद हो.
अब्दुल ख़ालिक़ ने आसाम में दलितों पीड़ितों हिंदुओं मुसलमानों को आ रही समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरह से डिटेंशन सेंटर में लोगों को डाला गया है वह निंदनीय और शर्मनाक है. उन्होंने इस दिशा में कौमी तंजीम से काम करने की अपील की. राज्य पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री अश्क अली टाक ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा मकसद देश को एक लड़ी में पिरोए रखना है. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल कौमी तंजीम के अध्यक्ष जमील मैनेजर ने अपने संबोधन में लोगों से देश की एकता को बनाए रखने और गंगा जमुनी सभ्यता के प्रचार-प्रसार पर बल दिया.
ख्वाजा अहमद हुसैन और मुश्ताक़ आलम विधायक (कार्यवाहक अध्यक्ष पश्चिम बंगाल कौमी तंजीम) ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र सबसे ऊपर है और जो लोग तथा कथित राष्ट्रवादी हैं और राष्ट्रवाद का चोला पहन कर आए हैं और जिन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी थी उन्हें देश समझ रहा है. उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह किसानों दलितों पीड़ितों युवाओं अगड़े पिछड़े तमाम लोगों को प्रताड़ित किया गया है और सिर्फ दो-चार लोगों को नवाज़ा जा रहा है उसे देश कभी माफ नहीं करेगा. संतोष पाठक कोषाध्यक्ष पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के मुसलमानों से बड़ा सेक्युलर कोई नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों के राष्ट्र प्रेम पर सवाल उठाना निंदनीय और शर्मनाक है. इस अवसर पर मुनाफ हाकिम अध्यक्ष महाराष्ट्रा क़ौमी तंज़ीम ने स्कूलों में मनु स्मृति पढ़ाये जाना पर दुःख प्रकट किया और इस के खिलाफ एक्शन की बात कही.
कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव डीपी राय और मनोरंजन हलदर पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि देश के मुसलमानों का देश प्रेम है कि उनके पास पाकिस्तान जाने का अवसर मौजूद था लेकिन उस के बावजूद उन्होंने भारत को आगे रखा. जो लोग पाकिस्तानी थे वह पाकिस्तान चले गए इसलिए अब जो लोग भारत में हैं उनकी भारतीयता पर शक करना निंदनीय है. खानु खान चेयरमैन राजस्थान वक़्फ़ बोर्ड ने वक़्फ़ की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया. अवसर पर दिल्ली, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम, हरियाणा, कर्नाटक समेत देश भर के लोगों ने मीटिंग में भाग लिया.
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.