Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनावों में अपने 2015 के प्रदर्शन को दोहराने के लिए आश्वस्त है।

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की गुरुवार को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह चुनाव प्रभारी होंगे। पीएसी ने यह भी निर्णय लिया है कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार निदेशक होंगे।

By: वतन समाचार डेस्क
फाइल फोटो
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी बने संजय सिंह
  • -  दिल्ली चुनाव की तैयारियों पर PAC की बैठक में लिया गया निर्णय
  • -  पंकज गुप्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान निदेशक बने
  • - पार्टी का मानना है, झारखंड के साथ होंगे दिल्ली विधानसभा के चुनाव
  • आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनावों में अपने 2015 के प्रदर्शन को दोहराने के लिए आश्वस्त है। 
  • *संजय सिंह* राज्यसभा के सदस्य हैं। साथ ही पार्टी के स्थापना से PAC के सदस्य भी रहे हैं।
  • *पकज गुप्ता* पार्टी के स्थापना से राष्ट्रीय सचिव रहे हैं। वह 2019 में चांदनी चौक से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।                                                                                                                            

 

  • नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की गुरुवार को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह चुनाव प्रभारी होंगे। पीएसी ने यह भी निर्णय लिया है कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार निदेशक होंगे। 

आम आदमी पार्टी का मानना है कि जल्द ही झारखंड के साथ-साथ दिल्ली चुनावों की तारीखों की घोषणा हो जाएगी। आप दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी चुनी हुई सरकार के ऐतिहासिक प्रदर्शन के आधार पर चुनाव लड़ेगी। जिसने राष्ट्रीय राजधानी का चेहरा बदल दिया है। पार्टी के वॉलंटियर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी के क्षेत्रों में हुए काम को हर घर तक पहुंचाएंगे। दिल्ली सरकार का हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान करने का निर्णय, दिल्ली में सीसीटीवी लगाने की योजना, हर घर को प्रति माह 20 हजार लीटर पानी मुफ्त, मोहल्ला क्लीनिक आदि कई प्रमुख काम है। 

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.