जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फाॅर फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज ने आज: 8 सितंबरः को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया। इस सिलसिले में पिछले एक सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
यह दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है जिससे कि समाज के प्रति फिजियोथेरेपिस्ट के महत्वपूर्ण योगदन के बारे मे जागरूकता पैदा की जा सके जिसकी, लोगो को सेहतमंद , सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाने में बडी भूमिका है।
इस आयोजन के मौके पर केन्द्र ने पीठ दर्द, गर्दन दर्द, पुराने आॅस्टियोआर्थराइटिस, टखने के दर्द, कंधे की सिकुड़न और मस्कुलोस्केलेटल जैसी समस्याओं से ग्रसित रोगियों को, इनसे निदान के तरीके सुझाए।
सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में केन्द्र ने इस मौके पर पोेस्टर एवं कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता, विभिन्न खेल कार्यक्रम, क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़े कानूनी मुद्दों पर इंटरैक्टिव सत्र, क्रोनिक पेन पर संगोष्ठी, आंतो की समस्याओं पर वर्कशाॅप का आयोजन किया है।
क्लिनिकल प्रैक्टिस के कानूनी और नैतिक पहलुओं पर इंटरैक्टिव सत्र की शुरूआत, जामिया के फैकल्टी आॅफ लाॅ की डीन, डा नुज़हत परवीन ने की। इस सत्र में फिजियोथेरेपी और कानून के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने इसक विभिन्न पहलुओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इंटरैक्टिव सत्र के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सीटीवीसी में चीफ फिजियोथेरेपिसट, डा वी पी गुप्ता न,े चर्चित ‘‘ फिजियोथेरेपी काउंसिल बिल ‘‘ के बारे में विस्तार से जानकादी दी।
इंटरैक्शन सत्र मे जामिया के फैकल्टी आॅफ लाॅ के प्रो इकबाल हुसैन, संसद भवन में सीजीएचएस सेंटर के वरिष्ठ पीटी डा सेल्वम, जामिया के एसिस्टेंट प्रोफेसर डा जमाल अली मोइज़, बीएलके सुपरस्पेशलिटी , नयी दिल्ली के फिजियोथेरेपी विभाग के निदेशक धर्म पांडे आदि ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर जामिया के एमऐके पटौदी स्पोर्टस काम्प्लेक्स में 100 मीटर दौड, 4 बाई 100 मीटर रिले दौड़, खो खो, बैडमिंटन, कबडड्ी और टग आॅफ वाॅर जैसे खेलों का भी आयोजन हुआ।
पोस्टर्स-कोलाज प्रतिस्पर्धा के लिए जामिया के सीपीआरएस के निदेशक प्रो एम एजाज़ हुसैन, सीपीआरएस में असिस्टेंट प्रोफेसर डा ज़ुबिया वक़ार, और जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डा सहर ज़ैदी जज बने और विजेताओं की घोषणा की।
इस अवसर पर पुराने दर्द और उनसे राहत पाने संबंधी एक दिवसीय गोष्ठी भी आयोजित हुई जिसमे जामिया की दंत चिकित्सा फैकल्टी की डीन प्रो सरिता कोहली, अमर ज्योति इंस्टीट्टयूट आॅफ फिजियोथेरेपी के निेदेशक प्रो आर के पारशर और जामिया की दंत चिकित्सा फैकल्टी की डा काशिफ ने विविभन्न मुद्दो पर अपने विचार रखे।
वाइसेरल मोबिलाइजे़शन पर भी एक वर्कशाॅप आयोजित हुई। इसमें उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी के प्रो संजीव के झा, रिसोर्स पर्सन थे।
ये सभी कार्यक्रम प्रो एम एजाज़ हुसैन की अगुवाई में आयोजित किए गए जिसमें केन्द्र के छात्रों, शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों, अधिकारियों का पूर्ण योगदान रहा।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.