Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

गुजरात के बाद हिमाचल प्रदेश पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा एक मौका AAP को भी दो

हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने वाले है। चुनाव के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी की पूरी टीम जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसी के साथ अन्य कई नेता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक रोड शो में भाग लिया।

By: Saima Parveen

गुजरात के बाद हिमाचल प्रदेश पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा एक मौका AAP को भी दो

 

हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने वाले है। चुनाव के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी की पूरी टीम जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसी के साथ अन्य कई नेता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक रोड शो में भाग लिया।

 

हिमाचल प्रदेश में आयोजित रोड शो में आम आदमी पार्टी के समर्थक भी मौजूद थे। समर्थकों ने नेताओं का मनोबल बढ़ाया। रोड शो में देशभक्ति के गीत भी बजाए गए। यह रोड शो करीब एक घंटे तक चला। रोड शो खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने प्रदेश के नाम संबोधन किया।

 

संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पार्टी भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि, “अंग्रेजो ने हमें 200 साल गुलाम बना कर रखा था। दूसरी ओर ये भाजपा और कांग्रेस हमे पांच पांच साल किश्तों में गुलाम बना के रखते हैं।” उन्होंने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कांग्रेस और भाजपा को आगे भविष्य की कोई चिंता नहीं हैं। क्योंकि उन्हे पता है कि अगले पांच साल बाद हमें वापस आ जाना है।”

 

वहीं अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें राजनीति करने नहीं आती। हमे तो बस देशभक्ति करने आती है। उदाहरण के लिए, दिल्ली में हम ने कई स्कूल ठीक किए। पहले दिल्ली के विद्यालयों की हालत बहुत ही खराब थी। न अध्यापक होते थे न ही विद्यार्थी। ठीक इसी तरह हमने अस्पताल भी ठीक कर दिया। भ्रष्टाचार खत्म कर दिया और बिजली मुफ्त कर दी एवं 24 घंटे उपलब्ध कर दिए। 

 

इतना ही नहीं, अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में जीत का उदाहरण भी दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “भगवंत मान ने केवल 10 दिन में ही पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। भ्रष्टाचार के साथ साथ 25 हजार लोगो को रोजगार भी दिया। और जनता की सेवा करने के अनेक रास्ते भी निकाले।”

 

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.