भारतीय जनता पार्टी ने करवाई भारत की International बेइज्जती : संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के दिल्ली नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता द्वारा किए गए विवादित बयान पर उंगली उठाई। संजय सिंह ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के द्वारा कहे गए बयान और उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला।
बता दे कि नुपुर शर्मा ने टीवी डिबेट के दौरान इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कतर और कुवैत जैसे देश ने आलोचना करते हुए निंदा की। इसी विषय पर संजय सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता द्वारा किए गए इस बयान से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि, “आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने ऐसा काम नहीं किया जिसकी वजह से पूरे भारत को शर्मसार होना पड़े।”
उन्होंने यह भी कहा कि, “कुछ दिनों से पूरे दुनिया में खबरे चल रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बेइज्जती करवा दी है। पूरी दुनिया में भारत का सर शर्म से झुक गया है। और यह केवल संभव हो सका है भारतीय जनता पार्टी के त्रुटियों के कारण और भारतीय जनता पार्टी के नफरत की राजनीति के कारण।”
इतना ही नहीं संजय सिंह ने यह भी कहा कि, “आज़ादी के 75 वर्षो में आज तक किसी ने भारत की ऐसी बेइज्जती नहीं करवाई, जैसी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने करवाई। आज तक किसी प्रधानमंत्री ने भारत को इतना अपमानित नही किया जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करवा दिया।”
वहीं दूसरी ओर भारत के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भारतीय राजदूतों के साथ अरब के देश में है। संजय सिंह का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के राजदूतों को बुलाया जा रहा है। उन्हें अभद्र टिपण्णी के लिए अपमानित किया जा रहा है। और उनसे माफी मांगने को कहा जा रहा है। गलती करे भारतीय जनता पार्टी के लोग और प्रवक्ता और माफी भारत को मांगनी पड़े। यह कुल 130 करोड़ लोगो का अपमान है, यह पूरे भारत का अपमान है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.