अमृत काल: JNU में ABVP ने AISA के स्टूडेंट पर किया हमला: हंस-राज मीणा का आरोप
JNU के दो गुटों में हुई हिंसा, मांस खाने पर हुआ था विवाद?
दिल्ली : दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में ABVP पर आरोप है कि उस के लोगों ने छात्रों के साथ मार पीट की. सोशल एक्टिविस्ट हंस राज मीणा ने एक के बाद एक कई ट्वीट किये और आरोप लगया कि " अमृतकाल" में थोड़े दिन पहले "हिजाब" पहनने पर प्रतिबंध लगा रहे थे। अब जेएनयू में "नॉन वेज" खाने पर प्रतिबंध लगा रहे है। थोड़े दिन बाद "ऑक्सीजन" लेने पर प्रतिबंध लगाएंगे। ये देश किधर जा रहा है? राष्ट्र को चिंतन करने और जागने की जरूरत है। #एबीवीपी_के_गुंडे_देश_के_दुश्मन"
उन्हों ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि "एबीवीपी के गुंडों ने जिस तरह से जेएनयू पर और जेएनयू के छात्रों पर हमला किया है यह उनके आतंकी चेहरे को प्रदर्शित करता है। #एबीवीपी_के_गुंडे_देश_के_दुश्मन"
उन्हों ने एक और ट्वीट किया " जेएनयू में एबीवीपी के गुडों द्वारा किया गया AISA के स्टुडेंट्स पर हमला बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक है। पिछ्ले कुछ सालों में
@narendramodi
और भाजपा की गंदी सियासत द्वारा देश में फैलाई जा रही नफरत अब हिंसा का रुप ले चुकी है। धिक्कार है। शर्म आनी चाहिए। #एबीवीपी_के_गुंडे_देश_के_दुश्मन"
दरअसल रविवार को छात्रों के दो समूह रामनवमी के अवसर पर कावेरी छात्रावास की कैंटीन में मांस परोसे जाने को लेकर भिड़ गए। जिसमे से कई घायल भी हुए। बता दें कि कावेरी हॉस्टल में हुई इस घटना में कई छात्र घायल हो गए। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) ने आरोप लगाया है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों ने मेस सचिव के साथ मारपीट की और कर्मचारियों को छात्रावास में मांस परोसने से रोका।
जेएनयू में एबीवीपी के गुडों द्वारा किया गया AISA के स्टुडेंट्स पर हमला बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक है। पिछ्ले कुछ सालों में @narendramodi और भाजपा की गंदी सियासत द्वारा देश में फैलाई जा रही नफरत अब हिंसा का रुप ले चुकी है। धिक्कार है। शर्म आनी चाहिए। #एबीवीपी_के_गुंडे_देश_के_दुश्मन pic.twitter.com/BCI01S0D1s
— Tribal Army (@TribalArmy) April 10, 2022
इसका विरोध करते हुए, एबीवीपी ने दावा किया कि वामपंथी संगठनों के सदस्यों ने छात्रावास में एक पूजा आयोजित करने से रोकने की कोशिश की। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। जिस में पथराव करने और अपने सदस्यों को घायल करने का आरोप भी शामिल है। इन सब वाद विवाद को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा।
रामनवमी के उपलक्ष में कावेरी छात्रावास में कुछ विद्यार्थियों ने पूजा व हवन के कार्यक्रम को आयोजित किया था। "इस पूजा में जेएनयू के छात्र बड़ी संख्या में शामिल भी हुए। जिसके बाद एबीवीपी ने यह आरोप लगाया है कि वामपंथी गुट पूजा और हवन का विरोध करने आए, पूजा में बाधा डाली और पूजा को पूरा होने से रोका।
जबकि जेएनयू की ही एक छात्र सारिका का कहना है कि “आज दोपहर में सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हुआ कि एबीवीपी सदस्य परिसर के अंदर मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं दे रहे हैं। मेस आमतौर पर हर हफ्ते मांसाहारी भोजन तैयार करता है। हालांकि, एबीवीपी सदस्यों ने इस भोजन को तैयार नहीं होने दिया।”
वहीं दोनों गुटों की सुनें तो, एबीवीपी के अध्यक्ष रोहित का कहना है कि मांसाहारी खाने को ले कर कोई विरोध था ही नहीं। दूसरी ओर ऑल इंडिया छात्र संघ (AISA) की ओर से बयान जारी किया गया है कि मेस में मांसाहारी खाने पकने को ले कर ही सारा विवाद शुरू हुआ था। मांसाहारी खाना बनाने से रोकने की कोशिश की गई। और उसी दौरान एबीवीपी के छात्रों ने मारपीट की।
केवल इतना ही नहीं, बात करें कावेरी छात्रावास के मेस मेन्यू की तो उनका कहना है कि, “रविवार को मांसाहारी खाने वालों चिकन और वेज खाने वालों को पनीर परोसा जाता है। लेकिन रविवार शाम एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता आए और उन्होंने मांसाहारी खाना पकाने का विरोध किया।”
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.