नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में जीत के बाद हिमाचल कॉंग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का कहना है कि लोगों का रुख़ भाजपा की तरफ़ से पलट रहा है। प्रेस कॉंफ़्रेंस को संबोधित करते हुए राजीव ने कहा, "हिमाचल प्रदेश के नतीजे कांग्रेस के लिए बहुत ही सकारात्मक हैं। हम चार के चारों उपचुनाव जीते हैं, जिसमें तीन विधानसभा और एक लोकसभा है। लोकसभा चुनाव में जीतने का मतलब है कि लोगों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ भी वोट दिया है।"
चुनावी नतीजों को उत्साहपूर्वक बताते हुए शुक्ला ने कहा, "मैं समझता हूं जनता का रुख बदल रहा है। हम राजस्थान में भी दोनों उपचुनाव जीते हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री का गृह जनपद में भी कांग्रेस पार्टी जीती है। यह नतीजा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। इस तरह से भाजपा का हारना दर्शाता है कि लोगों में भाजपा की लोकप्रियता बहुत गिर गई है।"
जब बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर सवाल पूछा गया तो राजीव शुक्ला ने कहा कि बिहार में मिला-जुला नतीजा आया है। राजीव शुक्ला ने कहा, "अगर विपक्ष एक रहता है, तो उसकी जीत तय है। बंगाल का जहाँ तक प्रश्न है, वहाँ ममता बनर्जी की लहर चल रही है, उसमें उन्होंने सारी सीटें प्रचंड बहुमत से जीती हैं। भाजपा वहाँ भी हारी है।"
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.