अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर आरोप, कहा चुनाव को टाल देना ठीक नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर चुनाव को ले कर आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल के अनुसार केंद्र सरकार ने दिल्ली के नगर निगम के चुनाव को स्थगित करने का फैसला लिया है। इस उपलक्ष में अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने मामले को खुल कर विस्तार से बताया।
व्याख्या करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 9 तारीख को राज्य के चुनाव आयोग ने सुबह सुबह एक प्रेस निमंत्रण भेजा कि आज शाम 5 बजे चुनाव की तारीख तय की जाएगी। परंतु केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी जिसमे उन्होंने बताया की हम दिल्ली के तीनों नगर निगम को एक नगर निगम बनाने जा रहे हैं, इसलिए इस चुनाव को टाल दीजिए।
अरविंद केजरीवाल यह भी कहते हैं की केंद्र सरकार के आदेश के बाद चुनाव के 1 घंटे पहले उसे स्थगित कर दिया गया। उन्होंने इस मामले में चौंकते हुए कहा कि शायद आजादी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा होगा कि केंद्र सरकार ने सीधा राज्य की सरकार को चुनाव स्थगित करने का आदेश दिया।
उसी ओर केंद्र सरकार से प्रश्न करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल पूछते है की अगर केंद्र सरकार को यह कदम उठाना था तो उन्होंने अपने 8 साल के कार्यकाल में क्यों नहीं किया? क्यों चुनाव की तारीख ऐलान करने से 1 घंटे पहले ही इसे स्थगित किया गया?
वहीं जनता का मत बताते हुए अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि जनता का मानना है कि तीनों नगर निगम का जुड़ाव तो एक बहाना है। जबकि इनका उद्देश्य ही था कि इस चुनाव को टाल दिया जाए। वही दूसरा पक्ष बताते हुए मुख्य्मंत्री केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि नगर निगम के जुड़ाव और चुनाव का क्या लेना देना?
अरविंद केजरीवाल की मानें तो वह कहते हैं कि, “दिल्ली में आज तीन नगर निगम हैं। जिसमे कुल 272 वार्ड वितरित हैं। इन तीनों के काउंसलर अलग अलग बैठते है यदि तीनों नगर निगमों का जुड़ाव होता है तो तीनों काउंसलर एक जगह प्रशासित होंगे। ऐसे में चुनाव को स्थगित करना कोई हल नहीं था।”
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल चुनाव में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि, “मैं दोनो चीज़ों से असहमत हूं। चुनाव को स्थगित करना भी ठीक नहीं था। और चुनाव आयोग का केंद्र सरकार के सामने झुक जाना भी ठीक नहीं है। यह दोनो चीज़े ही जनतंत्र के लिए हानिकारक है।”
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.