उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर CM योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात
लखनऊ : आज (24 जनवरी को) उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नाम संबोधन किया। CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा: 73वें UP दिवस के अवसर पर UP के 25 करोड़ नागरिकों को मैं ह्रदय से बधाई देता हूं, एक सुरक्षित समृद्ध उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प है, उस संकल्प के साथ जुड़ने का आह्वान भी करता हूं।
वजह बताते हुए प्रसन्नता है की उत्तर प्रदेश ने तत्कालीन राज्यपाल माननीय श्री राम नायक जी के मार्गदर्शन में अपना पहला स्थापना दिवस 24 जनवरी 2018 को लखनऊ में आयोजित किया था। इसके बाद संक्षिप्त में उत्तर प्रदेश के इतिहास को बताते हुए मुख्यमंत्री योगी कहते है : उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 1950 में अस्तित्व में आया था। इससे पहले सयुक्त प्रांत के रूप में आगरा और अवध के रूप में इसकी अलग पहचान थी, लेकिन भारत गणराज्य बनने के उपरांत भारत के सबसे बड़ी आबादी के राज्य का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया और वह तिथि थी 24 जनवरी 1950 आज जब उत्तर प्रदेश अपने 73वा स्थापना दिवस के कार्यक्रम के साथ जुड़ रहा है।
इसके बाद योगी केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा है कि "विगत 5 वर्ष के दौरान हम लोगों ने उत्तर प्रदेश के अंदर बहुत कुछ परिवर्तन करने का प्रयास किया है।" 73 वर्ष के इस यात्रा में उत्तर प्रदेश ने अनेक तरह के उतार चढ़ाव देखे लेकिन अब उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में अपनी नई यात्रा प्रारंभ की, स्वाभाविक रूप से ढेर सारी उन संभावनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
उन्होंने यह भी कहा कि "मैं पहले से इस बात को कहता आ रहा हु की उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। यह देश का ह्रदय स्थल है, देश की आस्था है, देश की प्रचुर जल संसाधन उत्तर प्रदेश में मौजूद है, युवा ऊर्जा के पार संभावनाओं वाला प्रदेश है। और इन्ही सब के बल पर हम लोगो ने उत्तर प्रदेश को आज "ease of doing business" में नंबर 2 पर ला कर खड़ा कर दिया है।
इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने तुलना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जो 2017 के पहले 12वे स्थान पर था। उत्तर प्रदेश के अर्थव्यवस्था को नंबर दो की अर्थव्यवस्था बनाने में हमे सफलता प्राप्त हुई जो इससे पहले छठे स्थान पर था।
उत्तर प्रदेश आज देश के अंदर लगभग 50 ऐसी केंद्र सरकार की योजनाओं में अग्रणी भूमिका का निर्वाण कर रहा है। आज यह उच्च स्थान पर है जहां पहले वह किसी स्थान पर नही था।
प्रदेश वासियों से अपेक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर समृद्ध और सुरक्षित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार बनाने के लिए मैं सभी उत्तर प्रदेश वासियों का आह्वान करूंगा कि वे इस अभियान का हिस्सा बनेंगे और अपने उत्तर प्रदेश को देश के अग्रिणी राज्य के रूप में स्थापित करते हुए इस नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनाने में अपना योगदान दें।
अंत में उत्तर प्रदेश वासियों को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई देते हुए योगी आदित्यनाथ ने संबोधन का समापन किया।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.