कोरोना: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा के लिए दिल्ली सरकार ने सिसोदिया को क्यों आगे किया ?
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है. इस बात की जानकारी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी. उन्होंने पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा कि वीकेंड कर्फ्यू के बाद लोग बाहर ना निकले, सिर्फ जरूरी होने पर ही बाहर निकले. सभी सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी कर्मचारियों को ऑनलाइन या वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा. साथ ही प्राइवेट ऑफिस 50% work-from-home करेंगे और 50% ही ऑफिस में आया करेंगे.
लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस बात की जानकारी देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री क्यों नहीं सामने आए? क्योंकि इससे पहले हमेशा दिल्ली के मुख्यमंत्री ही इस तरह की जानकारी को लेकर के सामने आते थे चाहे वह मरकज पर पाबंदियां थोपने का मामला हो या एफ आई आर दर्ज कराने की बात या मरकज के केसों को रोज बखान करने की बात, हर रोज दिल्ली के मुख्यमंत्री ही सामने आते थे. क्या मुख्यमंत्री के चेहरे को बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है और सिसोदिया को आगे किया है या इसका कोई और कारण है? एक अहम सवाल है, जिसका जवाब दिल्ली सरकार के पास ही है और समय आने पर जरूर पाठकों को मिल जाएगा
ज्ञात रहे कि दिल्ली में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी में 4000 से ज्यादा केस सामने आए हैं. खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसी बीच दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. वीकेंड कर्फ्यू इसी हफ्ते से लागू होगा. दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहा करेगा.
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे केसों को देखते हुए डीडीएमए की मंगलवार को बैठक हुई है. इस दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीकेंड कर्फ्यू के फैसले के बारे में जानकारी दी. इसके अलावा दिल्ली सरकार ने ये कदम भी उठाए हैं.
दिल्ली में ये प्रतिबंध रहेंगे लागू
- सिसोदिया ने कहा, दिल्ली में वीकेंड पर कर्फ्यू रहेगा. लोग बाहर न निकले. सिर्फ जरूरी होने पर ही बाहर निकलें.
- सभी सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी कर्मचारियों को ऑनलाइन या वर्क फ्रॉम कराया जाएगा.
- प्राइवेट ऑफिस 50% वर्क फ्रॉम होम रहेगा.
- बस स्टैंड पर भीड़ हो रही है. मेट्रो पर लंबी लाइने लग रही हैं. ऐसे में बसें और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगी. लेकिन मास्क के बिना यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी.
- दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू है.
दिल्ली में सोमवार को 4099 नए केस मिले
दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 4099 नए मामले मिले हैं. राज्य में अब पॉजिटिविटी रेट 6.46% पर पहुंच गई है. हालांकि, इस दौरान 1509 मरीज ठीक भी हुए हैं. दिल्ली में 4099 नए मामले दर्ज हुए जो करीब 7 महीने में सबसे ज्यादा कोरोना मामले हैं. इससे पहले 18 मई को कोविड के 4482 केस सामने आए थे.
मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में अभी 420 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. हालांकि, सिर्फ 124 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है. जबकि 7 वेंटिलेटर पर हैं. उन्होंने कहा, विशेषज्ञों का मानना है कि ओमिक्रॉन में काफी कम लक्षण आ रहे हैं. हालांकि, कोरोना हो रहा है तो हमें सावधान रहने की जरूरत है.
एम्स ने छुट्टियां रद्द कीं
कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए दिल्ली एम्स ने सर्दियों की बची हुईं छुट्टियां (5 से 10 जनवरी) तक रद्द कर दी हैं. एम्स ने सभी स्टाफ से जल्द से जल्द ड्यूटी पर लौटने को कहा है.
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.