परीक्षा पर चर्चा 2022 : प्रधानमंत्री मोदी ने निकाला परीक्षा का हल, निश्चिंत रहें विद्यार्थी
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा की। परीक्षा पर चर्चा के बारे में जानकारी दें, तो परीक्षा पर चर्चा एक कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ चर्चा करेंगे जिसमें केंद्रीय मुद्दा परीक्षा होगा।
बता दें कि आज का दिन यानी 1 अप्रैल 2022 को परीक्षा पर चर्चा के लिए चुना गया है। इसी उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पहुंचे। जहां पर बहुत से विद्यार्थी उपस्थित थे। अंदर जाते ही विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया और स्वागत करने के साथ-साथ उन्होंने आयोजित हुए प्रदर्शनी से परिचित करवाया और विभिन्न प्रकार की चीजों से अवगत कराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को आने वाले सभी त्योहारों के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात शुरू की। प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा और त्योहारों से संबंधित चर्चा की। उन्होंने आने वाले त्योहारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बहुत से लोग परीक्षा से डरते हैं और त्योहारों को उल्लास से मानते है। तो हमें यह सीखना चाहिए कि हमें परीक्षा को त्यौहार कैसे बनाना चाहिए।
विद्यार्थियों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि बहुत से विद्यार्थियों की शिकायत रहती है कि हमारी बातें छूट गई और कुछ बातें हम सुन नहीं पाए। तो उन शिकायतों को दूर करने के लिए पर हमने "नमो ऐप" पर यह सारी चर्चा डाल दी है ताकि आप इसे बाद में भी सुन सके।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बहुत से विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछा कि परीक्षा के दौरान तनाव से कैसे निपटें? इस प्रश्न का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों से प्रश्न पूछा कि क्या आप पहली बार परीक्षा देने जा रहे हैं? और अगर आप पहली बार परीक्षा देने नहीं जा रहे तो आपको तनाव महसूस नहीं होना चाहिए। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के तनाव को दूर करते हुए कहा कि “आप पूरा समुंद्र तैर कर पार कर चुके हैं तो किनारों पर डूबने का भय कैसा।”
इस प्रश्न का उचित हल निकालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “परीक्षा से पहले आप सभी विद्यार्थी अपने मन में तय कर लें कि परीक्षा जिंदगी का महज़ एक हिस्सा है और निश्चिंत होकर परीक्षा दे।”
विद्यालय की परीक्षा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि किस प्रकार जीवन की परीक्षा के लिए भी तैयार रहें। केवल इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को समझाया कि किस प्रकार पर्यावरण और जल संरक्षण पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।
इसी प्रकार और प्रश्न भी पूछे गए। और प्रधानमंत्री द्वारा हल निकाला गया। जब बच्चों के सारे प्रश्न खत्म हो गए, उसके बाद इस कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पेशल बच्चों से मिले और उनसे वार्तालाप की।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.