Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

गुजरात में डटे केजरीवाल, कांग्रेस से ज़्यादा बीजेपी क्यों परेशान?

अरविंद केजरीवाल का गुजरात में रोड शो, कहा हम यहां भाजपा को हराने नहीं आए

By: Saima Parveen

गुजरात में डेट केजरीवाल, कांग्रेस से ज़्यादा बीजेपी क्यों परेशान

अरविंद केजरीवाल का गुजरात में रोड शो, कहा हम यहां भाजपा को हराने नहीं आए

 

आगामी गुजरात चुनाव के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुजरात में आयोजित रोड शो भी किया। आयोजित रोड शो में भारी मात्रा में गुजरात की जनता शामिल हुई। इसके आलावा कई अन्य नेताओं को भी देखा गया।

 

यह रोड शो करीब 1 घंटे तक चला। उसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने विचार रखे। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अरविंद केजरीवाल गुजरात की जनता की प्रशंसा करते हुए कहते अपनी बात रखते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सलाम है ऐसी जनता को जो इतनी धूप में भी निकल कर आई और भारतीय झंडे को पकड़ कर रखा और उसकी शान बड़ाई।

 

 अरविंद केजरीवाल ने इन सब को करिश्मा बताते हुए कहा कि, “यह सब एक करिश्मा है। भगवान हम से कुछ करवा रहा है। वरना आज से 10 साल पहले कौन जानता था अरविंद केजरीवाल को? अचानक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई और देखते देखते पंजाब में भी आम आदमी पार्टी आ गई।”

 

अपने काम करने के तरीके को विस्तार से बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें राजनीति करने नहीं आती। हमे तो बस देशभक्ति करने आती है। दिल्ली में हमने स्कूल ठीक कर दिए। अस्पताल ठीक कर दिया। भ्रष्टाचार खत्म कर दिया और बिजली मुफ्त कर दी एवं 24 घंटे उपलब्ध कर दिए। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “भगवंत मान ने केवल 10 दिन में ही पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया।”

 

केवल इतना ही नहीं, हमने पंजाब में यह घोषणा भी कर दी है कि “पंजाब का कोई भी सरकारी स्कूल अपनी फीस नहीं बढ़ाएगा। इसी के साथ हमने रोजगार पर भी काम किया है। केवल 10 ही दिनों में 25 हज़ार नौकरियां प्रदान की हैं। हम यहां पर भाजपा या कांग्रेस को हराने नहीं आए। हम यहां देश को जिताने आए है और गुजरात को जिताने आए है। एक मौका आम आदमी पार्टी को भी से कर देखो” द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.