नयी दिल्ली: फेसबुक के खिलाफ अब पूरी तरह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पिछले कई दिनों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से लगातार इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया जा रहा है कि फेसबुक और भारतीय जनता पार्टी के रिश्ते काफी पुराने हैं। कांग्रेस ने बीते रोज संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि फेसबुक भारतीय डेमोक्रेसी को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। बीते रोज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर शकील अहमद ने भी फेसबुक इंडिया को लेकर के कई संगीन आरोप लगाए थे।
साथ ही कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी पहले से ही फेसबुक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की फ्रंटल organization भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। यूथ कांग्रेस की ओर से आरोप लगाते हुए कहा गया है कि भाजपा आर एस एस की एजेंट आँखि दास को तुरंत हटाया जाए और बीजेपी फेसबुक के अनैतिक गठबंधन की जांच की मांग भी की गई है।
यूथ कांग्रेस की ओर से फेसबुक इंडिया के ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन भी दिया गया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा और फेसबुक के अनैतिक गठबंधन की जांच होनी चाहिए। इसके लिए युवा कांग्रेस का फेसबुक इंडिया के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन हुआ है। "भाजपा-RSS की एजेंट #AnkhiDas की तुरंत बर्खास्तगी और BJP-FACEBOOK के अनैतिक गठबंधन की जांच की मांग के साथ युवा कांग्रेस का FACEBOOK INDIA के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन...
भाजपा-RSS की एजेंट #AnkhiDas की तुरंत बर्खास्तगी और BJP-FACEBOOK के अनैतिक गठबंधन की जांच की मांग के साथ युवा कांग्रेस का FACEBOOK INDIA के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन...#FB_SackAnkhiDas pic.twitter.com/wtWeQbzwOn
— Srinivas B V (@srinivasiyc) August 19, 2020
#FB_SackAnkhiDas "
अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में फेसबुक और भाजपा के रिश्तो को लेकर के किस हद तक कांग्रेस पार्टी जा सकती है, क्योंकि जिस तरह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने फेसबुक इंडिया के खिलाफ मोर्चा बीते 1 हफ्ते में खोल रखा है, इससे यह बात तो समझ लेनी चाहिए कि आने वाले दिनों में यह लड़ाई और भी गंभीर हो सकती है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.