लोजपा (राम विलास) ने जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों पदाधिकारियों का किया मनोनयन
पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने वैशाली जिले के जिलाध्यक्ष का दायित्व राज कुमार गुप्ता और विशवक्रेन्द्रो देव उर्फ चुलबुल शाही को मुजफ्फरपुर जिले के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुये जिम्मेवारी सुनिश्चित कर रही है, आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि पार्टी पहले से कही और मजबूत और नये कलेवर में उभरेगी।
वहीं पार्टी के अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान ने प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी विजय कुमार पासवान और नितिन कुमार उर्फ मंतोष पासवान एवं प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी डॉ. गीता कुमारी एवं अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रवक्ता का दायित्व सुनील पासवान को सौंपा है, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ में रोहतास जिले में जिलाध्यक्ष का दायित्व सुदामा पासवान को, मनोज कुमार को भोजपुर का जिलाध्यक्ष वहीं हंसराज पासवान को जहानाबाद जिले के कार्यकारी जिलाध्यक्ष और श्रवण पासवान को नालंदा जिले का कार्यकारी अध्यक्ष और गया महानगर के अध्यक्ष का दायित्व राजू कुमार उर्फ भोला पासवान को दिया है।
उक्त अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, अजय कुशवाहा, चंदन सिंह, विनीता सिंह, कृष्ण कुमार कल्लू, जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, राजेश्वर पासवान, विवेक आनंद, ओम प्रकाश भारती, प्रकाश कुशवाहा, रंजन सिंह समेत दर्जनों लोजपा (राम विलास) के नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.