लखनऊ: निचले स्तर पर उतरी राजनीति, योगी आदित्यनाथ का सपा पर आरोप
नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रश्नों द्वारा सपा और अखिलेश यादव पर हमला बोला। प्रश्नों के साथ साथ कई आरोप भी लगाए। साथ ही योगी आदित्यनाथ आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के बारे में दूरदर्शिता दिखाते हुए कहते है कि इस चुनाव में सपा और अन्य दल 100 से ज्यादा सीटें भी नही जीत सकेंगी।
BJP का भविष्य बताते हुए आदित्यनाथ कहते है कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की 300 से ज़्यादा सीटें सुनिश्चित हैं। "यह सोचना गलत होगा कि सपा कोई करिश्मा कर पाएगी, आखिरकार है तो वह पुरानी सपा ही"।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आरोप लगाते हैं कि यह वही सपा है जिसने 2012 में सबसे पहला कार्य राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वाले आतंकवादी के मुकदमों को वापस करने का किया था। यह वही सपा है जो अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाती है।
यह वही सपा है जो प्रदेश के अंदर व्यापक अराजकता का कारण बनी रही थी। दंगे - फसाद, पेशेवर माफियों को सत्ता का शागिर्द बना कर प्रदेश में लूट खसोट करना, व्यापारियों की संपत्ति पर कब्जा करना, गरीबों की संपत्ति हथियाना, यह सब सपा का ही काम है।
इसके बाद योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि सपा ने बाबा साहब अम्बेडकर का भी अपमान किया है। यहां तक कि सपा ने कांशीराम जी के नाम को बदल कर सामाजिक न्याय को तार तार भी किया।
अंत में वह कहते है कि इनसे कोई उम्मीद न रखी जाए। जनता भी सपा से कोई उम्मीद नहीं रखती। इसलिए यह सपना ही होगा कि सपा ने चुनाव में 100 सीटे हासिल कर ली है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.