भारतीय झंडे को ले कर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुख्याध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन राष्ट्रीय झंडा लगाने का एलान किया था। उन्होंने दिल्ली में कुल 500 झंडा लगाने का फैसला किया था। जिसके बाद पार्टी के सभी सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय झंडे को स्थापित करने का निर्णय लिया।
मतलब भारत की धरती पर भाजपाई तिरंगे झंडे का विरोध करेंगे।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) April 6, 2022
कोई ये साहस कैसे कर सकता है?
हर हाल में तिरंगा फहराया जायेगा भाजपा की हिम्मत है तो रोक कर दिखाये।@attorneybharti को बधाई। https://t.co/HZsSswjI0X
लेकिन आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस फैसले में रुकावट देखी गई। इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह आरोप भी लगाया है कि अध्यक्ष केजरीवाल के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है। और हमें झंडा स्थापित करने से रोका जा रहा है।
इस रोकथाम का उदाहरण देते हुए दिल्ली के एक क्षेत्र महराज शूर सैनी पार्क हरदेव पूरी गौतम नगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने झंडा स्थापना की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि हमे आगे काम बढ़ाने की अनुमति नहीं दी गई एवं रोका गया। गौतम नगर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सोमनाथ भारती ने झंडे की स्थापना होते हुए एक वीडियो जारी की।
सोमनाथ ने ट्विटर पर ट्वीट कर जानकारी दी :
“महाराज शूर सैनी पार्क हरदेव पुरी गौतम नगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय निवासियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री .@ArvindKejriwal जी के दिल्ली राज्य में 500 राष्ट्रीय ध्वज लगाने के फैसले के तहत एक ध्वज के स्थापना में श्रमदान करते हुए!”
जारी की गई वीडियो में वह ईटें को उठाते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ कई अन्य नेता भी ईटे उठाते हुए देखे गए। इस प्रक्रिया को श्रम दान का नाम देते हुए सोमनाथ का कहना है कि, “केजरीवाल जी ने देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए 500 झंडो की स्थापना करने का संदेश दिया था। और संदेश के बाद हमने इस काम को शुरू करवा दिया है। परंतु कुछ लोगो ने इस करते को रोकने का प्रयास किया था जिसमे से ज्यादातर लोग भाजपा के थे।”
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.