अपनी नीतियों से अक्सर विपक्ष के निशाने पर रहने वाली मोदी सरकार ने देश के बुनकरों, खासतौर से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आर्थिक तौर से सशक्त करने के लिए हुनर हाट एक ऐसा प्लेटफार्म दिया है जिस की राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है. हुनर हाट अल्पसंख्यकों समेत उन तमाम समुदाय के लोगों के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म है जिन के पास हुनर है, लेकिन अभी तक उनका हुनर देश और दुनिया के सामने नहीं आ सका था.
हुनर हाट के जरिए से मोदी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लोकल फॉर वोकल स्कीम से जोड़कर उनको अंतरराष्ट्रीय मार्केट दिला रही है. ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने के बाद बुनकर समाज के लोगों के सशक्तिकरण की बात कही थी, लेकिन इस दिशा में कोई बड़ा काम तो नहीं हुआ लेकिन हुनर हाट के माध्यम से उन तमाम शिल्पकारों को एक प्लेटफार्म मोदी सरकार ने देने की कोशिश की है जिनके पास हुनर है लेकिन उनको गांव का बाजार भी नहीं मिल पाता था और अब उनको अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश करने का अवसर मिल रहा है.
देश भर के दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों के स्वदेशी उत्पादनों के 26वें "हुनर हाट" का आज नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुनर हाट का शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री, भारत के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
"हुनर हाट" के उद्घाटन कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव श्री पी. के. दास, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि देश के हर प्रांत-क्षेत्र में अद्भुत कला, क्षमता, प्रतिभा, हुनर है। “हुनर हाट” में आये हुए दस्तकार, शिल्पकार ना केवल कला के उस्ताद हैं, बल्कि किस्मत के भी उस्ताद हैं। श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि “हुनर हाट” देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने पारम्परिक दस्तकारों, शिल्पकारों को प्रोत्साहन दिया है। श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि ”हुनर हाट” देश की सशक्त सांस्कृतिक समृद्धि का सन्देश देता है। देश की हुनर की विरासत की ब्रांडिंग कर रहा है। "हुनर हाट", "आत्मनिर्भर भारत" की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि “हुनर हाट” ने कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदल दिया है। और दस्तकारों, शिल्पकारों ने अपने स्वदेशी उत्पादों के निर्माण को जारी रखा, जिसे "हुनर हाट" मौका-मार्किट मुहैया करा रहा है।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा स्वदेशी दस्तकारों, शिल्पकारों के 26वें "हुनर हाट" का आयोजन "वोकल फॉर लोकल" थीम के साथ 20 फरवरी से 01 मार्च 2021 तक किया जा रहा है।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस "हुनर हाट" में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित देश के 31 से अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से 600 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शानदार स्वदेशी उत्पादों के साथ शामिल हुए हैं।
"हुनर हाट" में ऍप्लिक वर्क, ड्राई फ्लावर्स, बेंत-बांस, ब्रास, जूट के उत्पाद, लकड़ी-मिट्टी से बने स्वदेशी खिलौने, अजरख ब्लॉक प्रिंट, ब्लू आर्ट पॉटरी, पश्मीना शाल, खादी के सामान, बनारसी सिल्क, वुडेन फर्नीचर, चिकनकारी एम्ब्रॉइडरी, चंदेरी सिल्क, लाख की चूड़ियां, राजस्थानी आभूषण, फुलकारी, ऑइल पेंटिंग, लेदर उत्पाद, खुर्जा की पॉटरी, तमिलनाडु, कर्नाटक की चंदन की कलाकृतियां, पश्चिम बंगाल के जूट के सामान आदि शानदार स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध हैं।
"हुनर हाट" के "बावर्चीखाने" में देश के सभी प्रांतों-क्षेत्रों के पारम्परिक लजीज़ पकवानों का यहाँ आने वाले लोग लुत्फ़ उठा रहें हैं, साथ ही देश के प्रसिद्द कलाकारों के विभिन्न सांस्कृतिक, गीत-संगीत के शानदार कार्यक्रमों का आनंद भी ले रहे हैं। "हुनर हाट" में प्रसिद्ध कलाकार जैसे श्री विनोद राठौड़ (21 फरवरी); निज़ामी बंधू (24 फरवरी); श्री सुदेश भोंसले (26 फरवरी); श्री कैलाश खेर (27 फरवरी); सुश्री शिबानी कश्यप (01 मार्च) एवं अन्य कलाकार अपने कार्यक्रम पेश करेंगें।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस अवसर पर कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा देश भर के दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादनों को लोगों तक पहुंचाने एवं प्रोत्साहित करने का "परफेक्ट प्लेटफार्म" "हुनर हाट" के जरिये अब तक 5 लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कलाकारों को रोजगार और रोजगार के मौकों से जोड़ा गया है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के साथ 75 "हुनर हाट" के जरिये 7 लाख 50 हजार दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार-रोजगार के मौकों से जोड़ा जायेगा।
श्री नकवी ने कहा कि "हुनर हाट" ई प्लेटफार्म हट http://hunarhaat.org के साथ ही GeM पोर्टल पर भी देश-विदेश के लोगों के लिए उपलब्ध है जहाँ लोग सीधे दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों के बेहतरीन स्वदेशी सामानों को देख-खरीद रहे हैं।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.