अब फसल, नस्ल ओर देश को बचाने की लड़ाई बहुत अहम मोड़ पर है: संयुक्त किसान मोर्चा मेवात
आज़ संयुक्त किसान मोर्चा मेवात की एक तैयारी बैठक PWD रेस्ट हाउस में किसान नेता आज़ाद खान की अध्यक्षता में हुई. जिसमे पंचायत को सफल बनाने के लिए 21सदस्य प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया और कामो की जिम्मेदारी ली गई। ज्ञात रहे कि किसान आंदोलन को 9 महीने से ज्यादा दिन हो गए हैं, लेकिन मोजूदा सरकार पर कोई फर्क पड़ता नही दिखाई दे रहा है. वह किसानों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाने पर अडिग है।
अब फसल, नस्ल ओर देश को बचाने की लड़ाई बहुत अहम मोड़ पर आ पहुची है। मेवात का हमेशा से देश और संविधान बचाने में बड़ा योगदान रहा है. इसलिए नूह हरियाणा में आगामी 29 अगस्त 2021 रविवार को सुबह 11 बजे अनाज मंडी नूह में एक किसान महापंचायत होने जा रही है जिसमे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चो राकेश टिकैत, मेवाती किसान मोर्चा के सदर मोलाना अरशद मिलखेडला,जय किसान आंदोलन के संस्थापक प्रो योगेंद्र यादव, सरदार बलबीर सिंह राजेवल, सरदार जोगेंद्र सिंह उग्राहा,डॉ दर्शन पाल् सिंह,भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धबीर सिंह,आल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड अमराराम,आल इंडिया किसान खेत मजदूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान जी ओर मेवात व प्रांतों से भी मुख्य किसान नेता पहुँच रहे रहे है।
मोर्चा ने कहा हैं कि किसान साथी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे ताकि अपनी आवाज़ बुलंद कर सके।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.