Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

त्रिपुरा के 50 साल पूरे होने पर, प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र को संबोधन

बोले "त्रिपुत्रिपुरा के स्थापना दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा के इतिहास से विकास तक के सफर को बयान किया प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा का इतिहास हमेशा से गरिमा से भरा रहा है। सम्राट प्रताप से ले कर आज तक एक राज्य के रूप में त्रिपुरा ने अपनी भूमिका को सशक्त किया। त्रिपुरा के विकास के लिए सबने बहुत प्रयास किया है। रा में अभी जो कुछ हो रहा है वह तो शुरुआत भर है"

By: Saima Parveen

त्रिपुरा के 50 साल पूरे होने पर, प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र को संबोधन

बोले "त्रिपुरा में अभी जो कुछ हो रहा है वह तो शुरुआत भर है"

 

त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा के इतिहास से विकास तक के सफर को बयान किया प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा का इतिहास हमेशा से गरिमा से भरा रहा है। सम्राट प्रताप से ले कर आज तक एक राज्य के रूप में त्रिपुरा ने अपनी भूमिका को सशक्त किया। त्रिपुरा के विकास के लिए सबने बहुत प्रयास किया है।

 

त्रिपुरा के लोगो की सूझ बूझ की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा आज जहां त्रिपुरा खड़ा है उस मे त्रिपुरा के लोगो का बहुत बड़ा योगदान है। सार्थक बदलाव के तीन साल इसी सूझ बूझ का प्रमाण हैं।

 

डबल इंजन की सरकार की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा "आज त्रिपुरा अवसरों की धरती बन रही है। आज त्रिपुरा के सामान्य जन की छोटी छोटी जरूरत को पूरा करने के लिए डबल इंजन की सरकार निरंतर काम कर रही है, तभी तो विकास के अनेक पैमानों पर त्रिपुरा आज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। आज बड़े कनेक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से यह राज्य ट्रेड कॉरिडोर का हब बन रहा है।"

 

परिवहन के विकास को बताते हुए प्रधानमंत्री कहते है कि "इतने दशकों तक त्रिपुरा के पास शेष भारत से जुड़ने का सिर्फ एक मात्र ज़रिया सड़क ही था। मानसून में जब लैंडस्लाइड से रोड बंद हो जाते थे तो त्रिपुरा सहित पूरे पूर्वोत्तर में जरूरी समान की कमी हो जाती थी। आज सड़क के साथ साथ रेल, हवाई, अंतर्देशीय जलमार्ग जैसे अनेक माध्यम त्रिपुरा को मिल रहे है।"

 

महाराजा वीर विक्रम हवाईअड्डे के उद्घाटन के बारे में याद दिलाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा रेल कनेक्टिविटी के मामले में त्रिपुरा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। कुछ दिन पहले महाराजा वीर विक्रम हवाई अड्डे का भी विस्तार किया गया है।

 

प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा में तकनीकीकरण का विचार रखते हुए कहा कि एक तरफ त्रिपुरा गरीबों को घर देने में प्रशंसनीय काम कर रहा है तो दूसरी तरफ नई तकनीक को भी तेजी से अपना रहा है। हाउसिंग कंस्ट्रक्शन में नई तकनीकों का उपयोग देश के जिन राज्यों में हो रहा है, त्रिपुरा उनके से एक है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में अभी जो कुछ हो रहा है वह तो अभी शुरुआत भर है।" प्रशासन में पारदर्शिता से ले कर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक, आज जिस त्रिपुरा का निर्माण हो रहा है वह आने वाले दशकों के लिए राज्य का तैयार करेगा। हाल में ही त्रिपुरा सरकार ने हर गांव तक अनेकों सुविधाएं शत प्रतिशत पहुंचाने का अभियान शुरू किया है।

 

सरकार का यह अभ्यास त्रिपुरा के लोगो का जीवन आसान बनाने में बहुत मदद करेगा।

 

भारत के भविष्य को दिखाते हुए कहा गया कि जब भारत अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरा करेगा तब त्रिपुरा भी 75 वर्ष पूरा करेगा। नए संकल्प एवं अवसरों के लिए यह बहुत ही उत्तम समय है।

 

अंत में लोगो को सुझाव देते हुए "हमें अपने कर्तव्यों को निभाते हुए आगे चलना है, हम सभी मिल कर विकास की गति को बनाए रखे" प्रधानमंत्री ने संबोधन का समापन किया।

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.