प्रियंका गांधी ने रोजगार और किसान जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा, उठाए कई सवाल
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में महासभा में उत्तर प्रदेश की जनता को संबोधित किया। इस संबोधन में प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की जनता को मौजूदा राजनीति के बारे में जागरूक भी किया।
प्रियंका गांधी ने कुशीनगर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, “इस देश में ऐसी राजनीति चल रही है जो आपका फायदा उठा कर आगे बढ़ना चाहती है। अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए जनता की समस्या को नकार के, जनता की समस्या को नजरंदाज करके आगे बढ़ रही है।
वहीं उत्तर प्रदेश के किसानों की ओर इशारा करते हुए प्रियंका गांधी कहती हैं कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद किसानों को न गन्ने का भाव मिलता है, न समय पर खाद मिलती है। कोई सुविधा न मिलने पर भी आप किसानों के इतने बड़े बड़े बिल आते हैं।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी भाजपा और उसके गिनाए हुए कामों पर कटाक्ष करते हुए कहती हैं कि, “बिजली आती नहीं है, मगर बिजली के बिल आ जाते हैं।” दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की जनता की परेशानियों पर प्रकाश डालते हुए कहती हैं कि उत्तर प्रदेश में मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है।
इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने किसान बिल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, “सरकार एक ऐसा बिल लाने वाली थी, जिसमे मेहनत आप करें, संघर्ष आपका हो परंतु इसका मुआवजा उनके बड़े बड़े उद्योगपति ले जाए। उस किसान आंदोलन में कांग्रेस किसानों के साथ थी। लेकिन इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने घरों से निकलकर नहीं आए।”
प्रियंका गांधी ने रोजगार का मुद्दा भी उजागर किया। उन्होंने कुशीनगर की जनता से सवाल किया कि, “कितने प्रतिशत युवाओं को रोज़गार मिला?” इसके बाद उन्होंने लोगो को सोचने पर मजबूर भी किया कि इतने साल हो गए अब भी युवाओं को रोज़गार क्यों नहीं मिला?
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.