जानकार मानते हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के साथ जाती है तो उसे नुकसान के सिवा कोई फायदा नहीं हो सकता है, क्योंकि फिर वह मराठी वोट खो देगी. वतन समाचार से बात चीत में मुंबई कांग्रेस के नेता एकनाथ गायकवाड़ ने कहा कि हां समाजवादी के साथ गठबंधन की बात चल रही हैं लेकिन यह कंफर्म नहीं है. उन्हों ने कहा कि कौन सीट दी जाएगी और कौन नहीं यह भी अभी तय नहीं है. सूत्र बताते है कि मुंबई कांग्रेस को बेचने का मामला अब सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक पहुंच चुका है और वह जल्द इस में कोई फैसला ले सकते है, क्योंकि दिल्ली के नेताओं ने इस मामले में हाथ खड़े कर दिए है.
नयी दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस वक्त अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. सियासी जानकारों का मानना है कि यह परेशानी ऊपर से आई परेशानी नहीं है बल्कि यह कांग्रेस के नेताओं की पैदा की हुई परेशानी है जो अपने निजी हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी को हमेशा से बेचते रहे हैं. सियासी जानकार मानते हैं कि गुजरात से लेकर यूपी तक बिहार से लेकर देश के विभिन्न राज्यों में हमेशा कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने पार्टी के हितों की रक्षा करने की बजाय अपने हितों की रक्षा की और उन्होंने पार्टी को दूसरों के हाथों में बेच दिया.
अगली खबर महाराष्ट्र से आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की तैयारी में जुटी हुई है. सियासी जानकारों का मानना है कि जब कांग्रेस पार्टी का यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं है, समाजवादी पार्टी जहां की पैदावार है और 2019 के लोकसभा में सपा बसपा गठबंधन पूरी तरह से विफल हो चुका है तो ऐसे में कांग्रेस पार्टी का मुंबई में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस के कुछ नेता अपने निजी हितों की रक्षा के लिए पार्टी को बेचना चाहते है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई कांग्रेस के कुछ नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं के साथ मिल कर वह तीन सीटें (मानखुर्द भाईकल्ला और भिवंडी) समाजवादी पार्टी को देने के लिए तैयार हो गए हैं जहां पर कांग्रेस पार्टी को मानखुर्द में 44000 वोटों की बढ़त थी जबकि भाईकल्ला में 35000 और भिवंडी में 62000 वोटों की बढ़त कांग्रेस को थी.
सियासी जानकार मानते हैं कि इतनी बड़ी बढ़त के बावजूद इन सीटों को एलायंस के नाम पर समाजवादी पार्टी को देना यह दर्शाता है कि पार्टी के नेता अपने हितों की रक्षा के लिए पार्टी को बेचने पर आमादा हैं, जबकि इन सीटों पर सपा पूरी तरह फेल रही थी. सियासी जानकारों का मानना है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मानखुर्द पर 27000 वोट मिले थे और मात्र 9000 वोटों से उसे पराजय का मुंह देखना पड़ा था यह तब हुआ था जब 4 दिन पहले कांग्रेस के कैंडिडेट को पूरी तरह से बैठा दिया गया था और उन्होंने 4 दिन पहले सरेंडर कर दिया था.
जानकार मानते हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के साथ जाती है तो उसे नुकसान के सिवा कोई फायदा नहीं हो सकता है, क्योंकि फिर वह मराठी वोट खो देगी. वतन समाचार से बात चीत में मुंबई कांग्रेस के नेता एकनाथ गायकवाड़ ने कहा कि हां समाजवादी के साथ गठबंधन की बात चल रही हैं लेकिन यह कंफर्म नहीं है. उन्हों ने कहा कि कौन सीट दी जाएगी और कौन नहीं यह भी अभी तय नहीं है. सूत्र बताते है कि मुंबई कांग्रेस को बेचने का मामला अब सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक पहुंच चुका है और वह जल्द इस में कोई फैसला ले सकते है, क्योंकि दिल्ली के नेताओं ने इस मामले में हाथ खड़े कर दिए है.
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.