अब तक महिलाओं को सेकंड क्लास सिटीजन समझा गया हैं: अमृता धवन- नवनिर्वाचित अध्यक्ष महिला कांग्रेस
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमृता धवन ने "वतन समाचार" से बातचीत में कहा है कि महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता रहा हैं चाहे वह सियासत हो या पॉलिटिक्स। उन्होंने कहा कि चाहे वह सियासत या पॉलिटिक्स हर जगह महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता रहा है। उनकी प्राथमिकता होगी कि वह महिलाओं को उनका सम्मान दिलायें और महिलाओं को जो स्पेस मिलना चाहिए वह उनको दिलाएं।
संगठन को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आधी आबादी है लेकिन केंद्र या राज्य दोनों सरकारों ने उनको नजरअंदाज किया है। इसलिए दिल्ली की महिलाओं को उनका हक दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। अमृता धवन ने आगे कहा कि महिलाओं के जिन मुद्दों पर सरकारें बनती रही हैं अब हमारी प्राथमिकता होगी कि उन मुद्दों को सरकारों के साथ उठाया जाए और उनको उनका हक दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि चाहे वह महिला सुरक्षा का मुद्दा हो या महिलाओं को पॉलिटिकल स्पेस यह हमारे बुनियादी मुद्दे होंगे।
ज्ञात रहे कि कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में एक और बड़ा फेर बदल आज किया है। बदलाव करते हुए दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान अमृता धवन को सौंपी गयी है। जो इस से पहले छात्र नेता रह चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमृता धवन को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रिलीज़ में आगे कहा गया है कि पार्टी शर्मिष्ठा मुखर्जी के कामों की सराहना करती है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.