Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

तिरंगे में रंगा पूरा भारत, लाल किले पर शान से लहराया तिरंगा, प्रधानमंत्री का भ्रष्टाचार को लेकर सख्त संदेश

प. बंगाल: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजपथ रोड पर मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने भारी बारिश के बीच ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके अलावा कई झांकियां निकाली गईं, जिसमें दुर्गा पूजा को भी शामिल किया गया था। झांकी की प्रस्तुति के समय खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुर्गा स्रोत का पाठ कर रही थीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेहतर सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां पहुंची तो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और ध्वजारोहण के समय हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई।

By: वतन समाचार डेस्क

- देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

 

नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को लाल किले पर तिरंगा फहराया। लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृतकाल में पांच प्रतिज्ञा पर शक्ति, संकल्प और सामर्थ्य को केंद्रित करना होगा। उन्होंने नारी शक्ति व नारी सम्मान पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए राज्यों के बीच सहकारी प्रतिस्पर्धी संघवाद की जरूरत बताते हुए

 

जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ जय अनुसंधान का मंत्र दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाले तात्या टोपे, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान आदि स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ रानी लक्ष्मी बाई और बेगम हजरत महल सहित भारत की महिला सेनानियों का भी श्रद्धा के साथ स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने इस कड़ी में राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल सहित अन्य राष्ट्र निर्माताओं को भी श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें आजादी के अमृत काल में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने होंगे। हमें बड़े संकल्प जैसे विकसित भारत, गुलामी की मानसिकता त्यागने, विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता और नागरिकों के कर्तव्यों इन ‘पंच प्रण’ रूपी शक्ति के संकल्प धारण करने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लाल किले की प्राचीर से नारी शक्ति और नारी सम्मान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने भाषण और आचरण में ऐसा कुछ भी न करें, जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचे।

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लाल किले की प्राचीर से राज्यों के बीच ‘सहकारी प्रतिस्पर्धी संघवाद’ को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान भारत में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘जय अनुसंधान’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा हमें हमेशा याद रहता है। बाद में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस नारे में ‘जय विज्ञान’ जोड़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सहकारी संघवाद हमारे लोकतंत्र की नींव है। इसके साथ ही हमें सहकारी प्रतिस्पर्धी संघवाद की भी जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हमें प्रगति पर प्रतिस्पर्धा की जरूरत है। अगर एक राज्य ने प्रगति सुनिश्चित करने के लिए काम किया है, तो दूसरे को बेहतर करना चाहिए।’

देश के विभिन्न राज्यों में भी 76वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने ध्वाजारोहण कर देश के विकास और खुशहाली का संकल्प दोहराया।

 

 

 

उत्तर प्रदेशः स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधान भवन पर ध्वजारोहण किया। पीएसी बैंड ने राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की। आसमान से हेलीकॉप्टर ने पुष्प वर्षा की। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री योगी का करतल ध्वनि से स्वागत किया। ध्वजारोहण के उपरांत स्कूली बच्चों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से कलाकारों ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस मौके प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, एमएलसी व हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, नवनीत सहगल समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल राज्य है। इसलिए सैनिक धाम के निर्माण के साथ सरकार सैनिक परिवार और सैनिकों की हितों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद जवानों व उत्तराखंड राज्य आंदोलननारियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

 

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विशिष्ट सेवा पदक से पुलिसकर्मियों को अलंकृत किया। इसके बाद आईटीबीपी के जवानों मार्च पास्ट कर सलामी दी। 31 वीं पीएससी महिला टीम ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों से मनमोहन प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में एक विशेष विजन के साथ काम कर रही है। आने वाले सालों में उत्तराखंड देश का आदर्श राज्य बनेगा।

 

 

 

मध्य प्रदेशः प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से राष्ट्र की प्रगति और उन्नति में सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस की आपको हार्दिक बधाई। भारत की स्वतंत्रता के महान पर्व पर हम सभी राष्ट्र की प्रगति एवं उन्नति में योगदान के लिए मिलकर साथ कदम बढ़ाएं। इस अप्रतिम और ऐतिहासिक घड़ी के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले के महान सपूतों के चरणों में सादर नमन् करता हूं।

 

 

 

बिहारः पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान सोमवार को सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने देश के आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्र सेनानी को याद किया तथा कहा कि उनके योगदान के कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान तीनों सेनाओं के योगदान को भी उन्होंने याद किया। साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर उन्हें बधाई दी। ध्वजारोहण के बाद नौ विभागों की झांकियां निकाली गयी।

 

 

 

राजस्थानः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को प्रातः सात बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री गहलोत ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ये अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में झण्डारोहण किया। बाद में उन्होंने पांचवी बटालियन आरएसी गारद की सलामी ली।

 

 

छत्तीसगढ़ः राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

प. बंगाल: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजपथ रोड पर मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने भारी बारिश के बीच ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके अलावा कई झांकियां निकाली गईं, जिसमें दुर्गा पूजा को भी शामिल किया गया था। झांकी की प्रस्तुति के समय खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुर्गा स्रोत का पाठ कर रही थीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेहतर सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां पहुंची तो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और ध्वजारोहण के समय हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई।

असमः गुवाहाटी के खानापाड़ा पशु चिकित्सा महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित राज्य के मुख्य स्वतंत्रता समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने परेड की सलामी ली तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा की गयी। गुवाहाटी के एंजल इंग्लिस हाईस्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली।

 

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार 14 नवंबर से राज्य के युवाओं के लिए सीएम सारथी योजना प्रारंभ करने जा रही है। इस योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ प्रोत्साहन भत्ता उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन के लिए राज्य के बच्चों को आर्थिक सहयोग देने के मकसद से राज्य सरकार ‘गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना लांच करने जा रही है। 

 

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.