सपा के मंत्री के बेटे के खेत में मिला महिला का शव, प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर
उन्नाव : एक बार फिर उन्नाव महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हुआ। परंतु इस बार मामले में राजनीतिक मुद्दा भी जोड़ दिया गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के उन्नाव में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री के बेटे के आश्रम के पीछे एक महिला का शव बरामद हुआ है। और इल्जाम लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या में मंत्री के बेटे का हाथ है।
बता दें कि मृत महिला की मां का कहना है कि महिला दो महीने से घर से लापता थी। और बहुत खोज खबर करने पर भी नही मिली। महिला की मां ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि “कई बार पुलिस की सहायता ली गई परंतु बिना पैसे लिए पुलिस ने मदद करने से इंकार कर दिया। और बाद में फोन को भी बंद कर लिया।”
सिर्फ इतना ही नहीं बताया जा रहा है की अपनी बेटी को ढूंढने की सिफारिश ले कर मां लखनऊ गई थी अखिलेश यादव से अपील करने के लिए, परंतु उन्हें अखिलेश यादव से मिलने नहीं दिया गया।
सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि “जिनका समाजवादी पार्टी से जुड़ाव था उनका 4 साल पहले ही देहांत हो चुका है। जिस शख्स पर आरोप लगाया जा रहा है उसका समाजवादी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वह पार्टी के किसी संगठन से या किसी पद से नही जुड़े है”
अखिलेश यादव ने पुलिस से सवाल किया कि "पुलिस इतने समय से क्या कर रही थी? जब FIR दर्ज हुई तब करवाई क्यों नहीं की गई? प्रशासन को इस मामले के जल्द से जल्द कारवाई करनी चाहिए थी। क्या इतने समय से पुलिस सोती रही?
वही प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई और प्रशासन से सवाल किया। प्रियंका गांधी ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि “उन्नाव में जो घटा वो उत्तरप्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा? किसने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी?”
प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को याद दिलाते हुए कहा कि “सिर्फ भाषणों में ही कानून व्यवस्था की बात मत कीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।”
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.