किस को मिली बिहार प्रदेश कांग्रेस की कमान
नयी दिल्ली: लंबे अंतराल के बाद आखिरकार बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपना नया अध्यक्ष मिल ही गया है। नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के सर डाली गई है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में इस बात की पुष्टि भी की गई है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने INC संदेश से ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद को बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।
साथ ही उसमें उन्होंने यह भी लिखा कि पार्टी आउटगोइंग प्रेसिडेंट मदन मोहन झा जो एमएलसी हैं उनके कार्यों की सराहना करती है। ज्ञात रहे कि इससे पहले कई सारे नामों को लेकर के चर्चाएं हो रही थीं। कई बार अलग-अलग नामों पर चर्चा हुई। अंत में अखिलेश प्रसाद सिंह के सर अध्यक्ष का ताज सौंपा गया। माना जा रहा था कि बिहार कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज और प्रभारी जय राम (विधायक) को अध्यक्ष बनाने के लिए जिद किए हुए थे और उन्होंने इसका अप्रूवल भी ले लिया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बाद में इस पर रोक लगाई और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष की नियुक्ति तक रोक बरकरार रही। अब भारत जोड़ो यात्रा जब राजस्थान में पहुंच चुकी है इस बीच नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी अखिलेश प्रसाद सिंह को सौंपी गई है। अब देखना यह है कि अखिलेश प्रसाद सिंह कैसे इस जिम्मेदारी को निभाते हैं।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.