Priyanka Gandhi ने PM Modi पर साधा निशाना, कहा मंत्री से क्यों नहीं मांगा इस्तीफा?
कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना। प्रधानमंत्री से कर रही हैं मांग। बता दें कि बीते कुछ महीनों में एक मामला सामने आया था जिसमे बताया जा रहा था कि भाजपा के एक मंत्री के पुत्र ने किसान आंदोलन के दौरान करीब 8 किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलकर मार डाला।
लखीमपुर किसान नरसंहार के पीड़ित परिवार संघर्षों से भरी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। सत्ता के सरंक्षण में उन पर क्रूरतम दर्जे का अन्याय व अत्याचार हुआ।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 18, 2022
अन्नदाताओं के इन पीड़ित परिवारों की न्याय की लड़ाई में अंत तक खड़े रहना हम सबकी जिम्मेदारी है, चाहे संघर्ष कितना भी लंबा हो। pic.twitter.com/Jhkn00LGok
इस मामले में मंत्री के बेटे पर मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके बाद उन्हें जेल भी हो गई थी। वर्तमान में कोर्ट ने उन्हें बेल देने से भी इंकार कर दिया। इस उपलक्ष में कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और मंत्री को बर्खास्त कर देने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि, “इनके मंत्री ने 6 किसानों को कुचला, क्या उसने अपना इस्तीफा दिया?
हमारे प्रधानमंत्री जी बहुत नेक है। सब कहते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत अच्छे है और बहुत नेक हैं तो उन्होंने अभी तक मंत्री से इस्तीफा क्यों नही मांगा? प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके पद की जिम्मेदारियां गिनाते हुए कहती हैं कि, “एक प्रधानमंत्री की एक जिम्मेदारी होती है। अपने देश के प्रति और उस ज़िम्मेदारी को निभाना उसका धर्म होता है। हर धर्म से ऊपर होता है वो धर्म।
वहीं बता दें कि लखीमपुर खीरी के मामले को संज्ञान में रखते हुए अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा :
"लखीमपुर किसान नरसंहार के पीड़ित परिवार संघर्षों से भरी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। सत्ता के सरंक्षण में उन पर क्रूरतम दर्जे का अन्याय व अत्याचार हुआ।
अन्नदाताओं के इन पीड़ित परिवारों की न्याय की लड़ाई में अंत तक खड़े रहना हम सबकी जिम्मेदारी है, चाहे संघर्ष कितना भी लंबा हो।"
इतना ही नहीं, इस मामले को केंद्र बिंदु बनाते हुए अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने देश की जनता को सुझाव दिया है कि, “जो नेता, जो प्रधानमंत्री, जो सरकार अपने पद की ज़िम्मेदारी को निभाना नही जानती उस सरकार को नकार देना चाहिए।”
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.