Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

शराब घोटाला तो बहाना है, भाजपा की असल परेशानी अरविंद केजरीवाल की ईमानदार नेता | WatanSamachar

*केजरीवाल जी के मेक इंडिया नंबर वन कैंपेन लांच करने के दो दिन बाद प्रधानमंत्री जी ने उनके शिक्षा मंत्री के घर रेड करा दी- मनीष सिसोदिया*

By: वतन समाचार डेस्क

*शराब घोटाला तो बहाना है, भाजपा की असल परेशानी अरविंद केजरीवाल की ईमानदार नेता के रूप में लोकप्रियता है, इससे घबराकर भाजपा उन्हें रोकने की साजिश रच रही है- मनीष सिसोदिया*

*पंजाब में आप की जीत के बाद केजरीवाल जी मोदी के खिलाफ राष्ट्रीय विकल्प के रुप में उभरे, केजरीवाल को रोकने लिए भाजपा साजिश कर रही है, मेरे घर छापा इसी का हिस्सा है- मनीष सिसोदिया*

*केजरीवाल जी के मेक इंडिया नंबर वन कैंपेन लांच करने के दो दिन बाद प्रधानमंत्री जी ने उनके शिक्षा मंत्री के घर रेड करा दी- मनीष सिसोदिया*

*2024 का चुनाव आम आदमी पार्टी बनाम भाजपा होने जा रहा, केजरीवाल जी के साथ करोड़ों देशवासियों की दुआएं और भरोसा है- मनीष सिसोदिया*

*केजरीवाल 24 घंटे देश की तरक्की, अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गरीबों के हित की सोचते हैं, प्रधानमंत्री तो बस साम दाम दंड भेद लगाकर दिनभर सरकारों को गिराने का सपना देखते हैं- मनीष सिसोदिया*

*भाजपा की परेशानी भ्रष्टाचार नहीं बल्कि अरविंद  केजरीवाल जी हैं, जिनके बारे में आज देशभर में चर्चा हो रही है कि 2024 में एक मौका केजरीवाल को दिया जाए, इसलिए झूठे आरोप में केजरीवाल जी के शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डालने का षड्यंत्र रचा जा रहा है- मनीष सिसोदिया*

*भाजपा का मुद्दा भ्रष्टाचार होता तो सीबीआई जांच हर साल गुजरात में होने वाले 10 हजार करोड़ के एक्साइज चोरी पर होती, 14 हजार करोड़ की लागत से बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की होती जो प्रधानमंत्री के उद्घाटन करने के 5 दिन के अंदर धंस गया- मनीष सिसोदिया*  

 *जिस एक्साइज पॉलिसी को लेकर यह पूरा विवाद चल रहा है, वह देश की सबसे शानदार एक्साइज पॉलिसी है, इसे पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ लागू किया गया- मनीष सिसोदिया*

*पॉलिसी को फेल करने की साजिश के तहत उपराज्यपाल से 48 घंटे पहले उनका निर्णय नहीं बदलवाया गया होता तो दिल्ली सरकार को हर साल 10 हजार करोड़ का राजस्व मिलता-मनीष सिसोदिया*

*देश के प्रधानमंत्री जी को देश ने जनमत दिया है, उन्हें यह शोभा नहीं देता कि वह इस तरह की छोटी सोच रखें, काम करने वालो के काम रुकवाने लगें, उसके स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाल दें, उसके शिक्षा मंत्री को जेल में डालने की साज़िश रचें, क्योंकि उनके अच्छे काम की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है- मनीष सिसोदिया* 

*तीन-चार दिन में सीबीआई को भेज कर मुझे और अन्य आप नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन हम भगत सिंह की संतान हैं, ईडी-सीबीआई से डरने वाले नहीं हैं- मनीष सिसोदिया*

*नई दिल्ली, 20 अगस्त, 2022*

अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता और आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ से केंद्र में बैठी भाजपा बुरी तरह बौखला चुकी है और इसी बौखलाहट में भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगातार षड्यंत्र रचा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा द्वारा की जा रही साजिश को उजागर किया‌ गया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ‌मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने कल मेरे घर पर जिस एक्साइज पॉलिसी के लिए सीबीआई की रेड करवाई वो इस देश की सबसे शानदार एक्साइज पॉलिसी है। अगर इस एक्साइज पॉलिसी के लागू होने से ठीक 48 घंटे पहले उपराज्यपाल से उनका निर्णय नहीं बदलवाया गया होता तो दिल्ली सरकार को हर साल 10 हजार करोड़ का राजस्व मिलता। अगर इनका मुद्दा शराब माफियाओं का भ्रष्टाचार रोकना होता तो सबसे पहले गुजरात में सीबीआई की रेड करवाते क्योंकि गुजरात में हर साल 10 हजार करोड़ की एक्साइज चोरी की जा रही है और ये चोरी इन्हीं के लोग करवा रहे है। इनका मुद्दा भ्रष्टाचार रोकना होता तो जांच 14 हजार करोड़ के उस घोटाले की होती जो बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनाने में किया गया,‌जो प्रधानमंत्री के उद्घाटन करने के 5 दिन के अंदर ही धंस गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की परेशानी भ्रष्टाचार नहीं बल्कि सीएम अरविंद केजरीवाल हैं। जिनकी आज देशभर में चर्चा हो रही है कि 2024 में एक मौका केजरीवाल जी को देंगे। इसीलिए झूठे आरोपों में केजरीवाल जी के स्वास्थ्य मंत्री के बाद उनके शिक्षा मंत्री को भी जेल में डालने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उस मुख्यमंत्री को सपोर्ट करने के बजाए, साजिश कर रोका जा रहा है जो शिक्षा और स्वास्थ्य के जरिए देश को तरक्की की राह पर लेकर चल रहा है। प्रधानमंत्री की तरह अपने चंद अरबपति दोस्तों की बेहतरी के बजाय हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने, गरीब से गरीब व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के विषय में सोचते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम भगत सिंह की संतान हैं। ईडी-सीबीआई से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा के पैसों से बिकने वाले नहीं हैं। वह हमें नहीं तोड़ पाएंगे, हमें झुका नहीं पाएंगे।‌ हम देश के लिए जेल जाएंगे, अपनी जान कुर्बान करेंगे पर लाखों बच्चों का भविष्य संवारना, करोड़ों लोगों का इलाज करना बंद नहीं करेंगे। आज अरविंद केजरीवाल जी के साथ लाखों बच्चों, करोड़ों देशवासियों की दुआएं हैं। हम डरने वाले नहीं हैं और अगला चुनाव अरविंद केजरीवाल बनाम नरेंद्र मोदी होकर रहेगा। 

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कल अमेरिका के सबसे बड़े और दुनिया के नामचीन अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में एक खबर छपी, जिसमें दिल्ली एजुकेशन मॉडल को फ्रंट पेज पर कवर किया गया। यह भारत के लिए गर्व की बात है कि देश के एक राज्य का एजुकेशन मॉडल उस तरफ जा रहा है, जहां दुनिया उसकी चर्चा कर रही है। दिल्ली का एजुकेशन मॉडल दुनिया के सबसे बड़े अखबारों में कुछ ऐसा दिख रहा है, जिससे वह दुनिया को प्रेरित कर सके। यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस खबर को देखकर बेहद गर्व हुआ पर यह मेरी उपलब्धि नहीं, यह दिल्ली के शिक्षकों की तारीफ है।‌ हमारे शिक्षक इसी तरह शिक्षा क्रांति को आगे बढ़ाते रहें। लाखों-करोड़ों बच्चे और आने वाली पीढ़ी यह याद रखेगी कि उनके शिक्षक का काम सारी दुनिया में भारत की तारीफ का कारण बना।

उन्होंने ने कहा कि इसी न्यू यॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर 1.5 साल पहले खबर छपी, जिसमें कोरोना के दौरान नदी के किनारे अमानवीयता के साथ जल रही हज़ारों लाशों की तस्वीर थी। यह देश के कोरोना मैनेजमेंट को दिखा रहा था तथा यह हर भारतीय के लिए शर्म की बात थी।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिस एक्साइज पॉलिसी को लेकर यह पूरा विवाद चल रहा है, वह देश की सबसे शानदार एक्साइज पॉलिसी है। उस पॉलिसी को हमने पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ लागू किया। लेकिन यदि उपराज्यपाल से पॉलिसी लागू होने के 48 घंटे पहले उस पॉलिसी को फेल करने की साजिश के तहत उनका फैसला नहीं बदलवाया गया होता तो दिल्ली को इस एक्साइज पॉलिसी से हर साल कम से कम 10 हजार करोड़ का राजस्व मिल रहा होता। मनोज तिवारी ने कल अपनी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी में आठ हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। भाजपा के एक और नेता ने बोला 1100 करोड़ का घोटाला हुआ है। एलजी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बोला था कि 144 करोड़ का घोटाला हुआ है।‌वही कल सीबीआई ने अपनी एफआईआर में लिखा था कि सूत्रों के अनुसार एक करोड़ का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बातें पूरी तरीके से बकवास हैं। पूरी पॉलिसी में कोई घोटाला नहीं हुआ और यह बहुत शानदार पॉलिसी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी के बारे में ना तो कुछ पढ़ा है और ना ही इन्हें कुछ पता है,‌क्योंकि इनका काम केवल उस स्क्रिप्ट को रटना है जो उनके पास ऊपर ऊपर से आती है।‌ इस शोर-शराबे के पीछे असली सच यह है कि मुद्दा शराब घोटाला नहीं है, क्योंकि भाजपा वालों को किसी भी घोटाले की चिंता नहीं है।‌अगर इन्हें शराब घोटाले की चिंता होती तो गुजरात में हर साल अवैध शराब से होने वाले 10 हजार करोड़ के घोटाले को रोकने के लिए यह सीबीआई को गुजरात भेज देते। लेकिन नहीं भेजा क्योंकि घोटाला तो वही लोग कर रहे हैं जो सीबीआई को निर्देश देते हैं। अगर मुद्दा घोटाला होता तो पीएम ने जिस बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था और उद्घाटन के 5 दिन बाद ही वह धंसने लगा, उसकी जांच की जाती। उसे बनाने वाले लोगों के घर सीबीआई की रेड डाली जाती लेकिन यह सब मुद्दा नहीं है।‌ असल मुद्दा, भाजपा की परेशानी अरविंद केजरीवाल जी हैं| 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जानती है कि कैसे अरविंद केजरीवाल जी पूरे देश में काम करने वाले ईमानदार नेता के रूप में पहचान बनाते जा रहे हैं और पूरे देश में लोग उन्हें पसंद करने लगे हैं। पंजाब के बाद तो पूरे देश में अरविंद केजरीवाल जी को राष्ट्रीय विकल्प  के रूप में देखा जाने लगा है। भाजपा की असल परेशानी यही है।लमेरे खिलाफ पूरी कार्रवाई इसलिए ही हो रही है क्योंकि वह अरविंद केजरीवाल जी को रोकना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल जी को रोकने के लिए भाजपा द्वारा जो साजिश रची जा रही है, मेरे खिलाफ हुई कार्रवाई उसी स्क्रिप्ट का एक हिस्सा है।स

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश जानता है कि अरविंद केजरीवाल की ताकत है कि वह कट्टर ईमानदार नेता हैं। उनकी दूसरी ताकत यह है कि उन्हें काम करना और काम करवाना आता है। उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल को शानदार कर दिया इसलिए आज दुनिया भर में अरविंद केजरीवाल जी का नाम हो रहा है। यह केवल इतेफाक नहीं है कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करने वाले अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य मंत्री के घर रेड डाल कर, उन्हें जेल में डाला गया और अब उनके शिक्षा मंत्री के घर रेड डालकर उसे भी जेल में डालने की तैयारी है। जबकि सब जानते हैं कि कोई घोटाला नहीं हुआ है।‌ मोदीजी का मकसद अरविंद केजरीवाल जी के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को रोकना है।

उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि "मैं कहना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री जी को देश ने जनमत दिया है।‌उन्हें यह शोभा नहीं देता कि वह इस तरह की छोटी सोच रखें और कोई काम करे तो उसके काम को रुकवाने लगें। उसके हेल्थ मिनिस्टर को जेल में डाल दें।‌ उसके शिक्षा मंत्री को जेल में डालने की साज़िश रचें। क्योंकि उसके अच्छे काम की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है।‌ अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी में यही फर्क है कि अरविंद केजरीवाल अच्छे काम करने वालों की तारीफ करते हैं, उनसे प्रेरणा लेते हैं और उनसे सीखते हैं। वहीं नरेंद्र मोदी का रुख यह है कि कोई अच्छा काम करता है तो उसके काम को साजिश के तहत रोक दो, उसे ईडी -सीबीआई का डर दिखाओ।

उन्होंने कहा कि आज से 2 दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने मेक इंडिया नंबर वन कैम्पेन को लांच किया और इसपर पूरे देश को गर्व हुआ। प्रधानमंत्री जी को भी गर्व होना चाहिए था कि एक मुख्यमंत्री भारत को विश्व का नंबर 1 देश कैम्पेन की शुरुआत कर रहा है। वह शिक्षा और स्वास्थ्य के जरिए देश को तरक्की की राह पर लेकर चल रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री जी ने इस कैम्पेन को सपोर्ट करने की जगह 2 दिन के अंदर ही उनके शिक्षा मंत्री के घर पर सीबीआई की रेड करवा दी। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल करोड़ों गरीबों के लिए, आम आदमी के लिए काम करते हैं। उनकी बेहतरी के लिए सोचते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी केवल अपने कुछ अरबपति दोस्तों के लिए सोचते हैं।‌अरविंद केजरीवाल 24 घंटे देश को तरक्की की राह में आगे बढ़ाने, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने, गरीब से गरीब व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के विषय में सोचते हैं। वहीं नरेंद्र मोदी सोचते हैं कि कैसे किसी राज्य में विपक्षी सरकारों को पैसे देकर, सीबीआई का डर दिखाकर गिराया जाए। आज पूरे देश की जनता दुखी है कि प्रधानमंत्री देश में सरकारें गिराने में लगे हुए हैं।‌ प्रधानमंत्री होने के नाते मोदी जी देश के लिए सोचें और राज्यों को उनका काम करने दें, लेकिन प्रधानमंत्री तो बस साम-दाम-दंड-भेद लगाकर दिनभर सरकारों को गिराने का सपना देखते हैं। 

उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव आम आदमी पार्टी बनाम भारतीय जनता पार्टी होने जा रहा है। अब तक पूरे देश में लोग पूछते थे कि मोदी बनाम कौन? लेकिन अब पूरे देश में यह माहौल चल रहा है कि इस बार मोदी जी को नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल जी को एक मौका देना है। पूरा देश अरविंद केजरीवाल जी के साथ चल रहा है। इसलिए मोदी जी उन्हें रोकना चाहते हैं।‌ आज से तीन-चार दिन में सीबीआई को भेज कर मुझे और अन्य आप नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है। हम भगत सिंह की संतान हैं। ईडी-सीबीआई से डरने वाले नहीं हैं, भाजपा के पैसों से बिकने वाले नहीं हैं। वह हमें नहीं तोड़ पाएंगे, हमें झुका नहीं पाएंगे।‌ हम देश के लिए जेल जाएंगे। अपनी जान कुर्बान करेंगे पर लाखों बच्चों का भविष्य संवारना, करोड़ों लोगों का इलाज करना बंद नहीं करेंगे। आज अरविंद केजरीवाल जी के साथ लाखों बच्चों, करोड़ों देशवासियों की दुआएं हैं।‌ हम डरने वाले नहीं हैं और अगला चुनाव अरविंद केजरीवाल बनाम नरेंद्र मोदी होकर रहेगा।

 

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.